राजस्थान

Churu: शिक्षा अधिकारियों को निर्देश, जिले में नामांकन दर बढ़ाने पर जोर

Tara Tandi
19 Jun 2025 1:49 PM IST
Churu: शिक्षा अधिकारियों को निर्देश, जिले में नामांकन दर बढ़ाने पर जोर
x
Churu चूरू । जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने बुधवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में जिला निष्पादन समिति व मिड डे मील की समीक्षा बैठक में निर्देश दिए। इस अवसर जिला कलक्टर सुराणा ने कहा कि नए शैक्षणिक सत्र में स्कूलों में नामांकन बढ़ाएं तथा केजीबिवि में शत प्रतिशत सीटों पर नामांकन हो।
उन्होंने सभी सीबीईओ से कहा कि इस वर्ष के परीक्षा परिणाम का एनालिसिस करें। पीएम श्री स्कूलों में परीक्षा परिणाम व अन्य स्कूलों के परीक्षा परिणाम का तुलनात्मक अध्ययन करें। इसी के साथ गत वर्ष के परिणाम व इस वर्ष के परिणामों में भी अंतर का अध्ययन कर निष्कर्ष निकालें। जिले की जिन स्कूलों में 50 प्रतिशत से कम परीक्षा परिणाम रहा है उनमें कारणों का पता लगाते हुए रेमेडियल एक्टिविटी की जाएं। प्रयास करें कि आगामी सत्र के परिणामों में उनमें अभूतपूर्व बदलाव दिखें। आरआरआर सेंटर को सुचारू रखते हुए कक्षा— कक्षों में डस्टबिन रखवाने व अनुपयोगी सामान के बेहतर उपयोग आदि गतिविधियां नियमित की जाएं।
उन्होंने कहा कि जिले के 101 स्कूलों में सीएसआर के माध्यम से इंटरेक्टिव बोर्ड लगाए जाने प्रस्तावित हैं। सभी सीबीईओ प्रधानाचार्यों के साथ समन्वय से सुनिश्चित करें कि इन बोर्ड का बेहतरीन उपयोग हो तथा विद्यार्थियों के मानसिक व बौद्धिक स्तर में वृद्धि हो। इसी के साथ भामाशाहों आदि के सहयोग से विद्यालयों में ई—लाइब्रेरी आदि विकसित किए जाएं।
मिड डे मील की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि नए शैक्षणिक सत्र में मिड डे मील की नियमित जांच की जाए तथा मिड डे मील में गुणवत्ता को मेंटेंन किया जाए।
इस दौरान सीडीईओ गोविंद सिंह राठौड़, डीईओ माध्यमिक संतोष महर्षि, डीईओ प्रारंभिक ओमप्रकाश प्रजापत ने विभागीय गतिविधियों की जानकारी दी।
Next Story