राजस्थान

Churu: तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार ने दिए दिशा-निर्देश, योजना होगी तेज़

Tara Tandi
4 April 2025 8:05 PM IST
Churu: तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार ने दिए दिशा-निर्देश, योजना होगी तेज़
x
Churu चूरू । कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, भारत सरकार द्वारा तिलहन फसली के उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वर्ष 2024-25 से 2030-31 तक अवधि के लिए प्रारंभ किये गये नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल तिलहन मिशन योजना लागू की गयी है ।
संयुक्त निदेशक कृषि मुकेश माथुर ने बताया कि तिलहन क्षेत्र में कार्यरत किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ), सहकारी या सार्वजनिक/निजी निगम जिले में सरसों एवं मूंगफली फसल के लिए वैल्यू चैन पार्टनर (वीसीपी) के रूप में कार्य करने के इच्छुक कृषि विभाग कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।
यह रहेंगे मिशन के उद्देश्य
उन्होंने बताया कि मिशन की अवधि 2024-25 से 2030-31 तक है। नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल-तिलहन (एनएमईओ ओएस) को रणनीतिक रूप से आयातित खाद्य तेलों पर भारत की निर्भरता को कम करने और घरेलू तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देना, किसानों की आय में सुधार करके आत्मनिर्भरता की ओर ले जाना है। मिशन अन्तर्गत तिलहन फसलों में महत्वपूर्ण उपज अंतर को कम करने और क्षेत्र में सतत विकास सुनिश्चित करने के लिए कई प्रमुख क्षेत्रों को लक्षित किया जाएगा। इसी के साथ उपज अंतर को कम करने के लिए उपलब्ध और जल्दी परिपक्व होने वाले नवाचारों और तकनीकों का उपयोग, सहकारी समितियों, एफपीओ और निजी क्षेत्र से जुड़े फसल-विशिष्ट समूहों के भीतर उन्नत बीज किस्मों (पिछले पांच वर्षों में जारी) और प्रौद्योगिकियों का तेजी से प्रसार, परती क्षेत्रों में तिलहन की खेती के विस्तार को प्रोत्साहित करना और प्रदर्शनों के माध्यम से अंतरफसल को बढ़ावा देना, गुणवत्तापूर्ण बीजों की उपलब्धता और पहुंच सुनिश्चित करने के लिए बीज उत्पादन और वितरण प्रणाली में कमियों को दूर करना, तिलहन किसानों और मूल्य श्रृंखला भागीदारों (वीसीपी) को बाजार पहुंच में सुधार करने और बेहतर रिटर्न सुनिश्चित करने के लिए प्रोसेसर के साथ जोड़ना व लक्षित हस्तक्षेपों के माध्यम से द्वितीयक तिलहनों और वृक्ष जनित तेलों (टीबीओ) के उत्पादन को बढ़ावा देना आदि मुख्य उद्देश्य रखे गए हैं।
यह रहेंगी मुख्य गतिविधियां
माथुर ने बताया कि तिलहनी फसलों की शीघ्र पकने वाली उपलब्ध किस्मों एवं उन्नत तकनीकी को अपनाना, उन्नत किस्मों और शस्य की उच्च तकनीकों के प्रदर्शन हेतु फ्रंट लाईन प्रदर्शन कलस्टर फ्रंट लाईन प्रदर्शन एवं ब्लॉक प्रदर्शन का आयोजन करना, उन्नत किस्मों और शस्य की उच्च तकनीकों को अपनाने में तीव्रता लाने के लिये वैल्यू चौन कलस्टरों का निर्माण, आगामी 05 वर्षों का सीड सेलिंग प्लान तैयार करना तथा बीज उत्पादक एजेंसियों के साथ 03 वर्षों का अनुबंध करना, बीज हब फसल कटाई के उपरांत बुनियादी ढांचे स्थापित करना, टीबीओ परियोजना को मिशन मोड में संचालित करना, परियोजना के कियान्वयन के प्रबोधन हेतु डिजिटल प्रौद्योगिकी का प्रयोग करना आदि मुख्य गतिविधियां रहेंगी।
Next Story