राजस्थान

चुरू में है राज्य का सबसे कम वन क्षेत्र, जानिए कारण

Admin Delhi 1
5 Jun 2023 6:34 AM GMT
चुरू में है राज्य का सबसे कम वन क्षेत्र, जानिए कारण
x

चूरू न्यूज: प्रदेश के रेगिस्तानी इलाके में शामिल चूरू जिले में प्रदेश का सबसे कम वन क्षेत्र है। इंडिया स्टेट ऑफ फाेरेस्ट रिपोर्ट 2019 के अनुसार चूरू का कुल क्षेत्रफल 13835 वर्ग किमी भौगोलिक एरिया है, जबकि वन क्षेत्र 82 स्क्वायर किमी में है, जाे कुल भौगोलिक एरिया का 0.59 फीसदी है।

10 साल पहले ये 0.52 फीसदी था। राजकीय लोहिया कॉलेज के भूगोल के विभागाध्यक्ष डॉ. एमएम शेख का कहना है कि जिले में वन क्षेत्र कम होने का कारण यहां का इलाका रेगिस्तानी होना है, जिसमें पानी की कमी है और जो पानी है, वह फ्लोराइडयुक्त है।

जमीन उपजाऊ नहीं है। पिछले 10-15 साल में आपणी योजना के माध्यम से जिले को नहरी पानी मिलने से कुछ सुधार हुआ है। लोगों में पर्यावरण को लेकर जागरूकता आई है। इसी कारण पिछले 10 साल में करीब 0.7 फीसदी वन क्षेत्र बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि कोविड के कारण दो साल से वन विभाग ने रिपोर्ट जारी नहीं की है।

Next Story