राजस्थान

चूरू बालिका महाविद्यालय की छात्रा निकिता लाम्बा ने रचा इतिहास

mukeshwari
18 Jun 2023 1:05 PM GMT
चूरू बालिका महाविद्यालय की छात्रा निकिता लाम्बा ने रचा इतिहास
x

चूरू। स्थानीय चूरू बालिका महाविद्यालय की एम.ए. पूर्वाद्र्व भूगोल की छात्रा निकिता लाम्बा ने भुवनेश्वर (ओडिशा) में आयोजित प्रतियोगिता में वल्र्ड यूनिवर्सिटी चैम्पियनशिप 2023 हेतु क्वालीफाई करने के बाद चूरू पहुंचने पर चूरू बालिका महाविद्यालय परिवार द्वारा माल्यार्पण एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। महाविद्यालय के सचिव भागीरथ शर्मा ने बताया यह हमारे लिये गौरव का क्षण है कि छात्रा अब चीन के शहर चेन्गडू में वल्र्ड यूनिवर्सिटी चैम्पियनशिप 2023 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस अवसर पर महाविद्यालय के अध्यक्ष रामगोपाल बहड़ ने छात्रा को बधाई दी। महाविद्यालय के व्याख्याता कविता पंसारी, इन्द्रचन्द, डॉ. निर्मला सैनी, रवीन्द्र लाटा, कृष्ण गोपाल, सूरज कुमार, विक्रम शर्मा, राजेश्वर कुमार ओझा, प्रशान्त शर्मा, गणेश कुमार, पूर्व जिला खेल अधिकारी ईश्वर सिंह लाम्बा, राजकुमार लाम्बा, भूपेन्द्र सिंह बुडानिया, हरफूल सिंह भाम्बू, श्याम सुन्दर सैनी आदि उपस्थित थे।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story