राजस्थान

Churu: 18 सितंबर से आयोजित होगा "गांव चलो अभियान''

Tara Tandi
4 Sept 2025 4:04 PM IST
Churu: 18 सितंबर से आयोजित होगा गांव चलो अभियान
x
Churu चूरू । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रदेश की जनता को बेहतरीन विभागीय सेवाओं का लाभ देने की मंशा के साथ सम्पूर्ण प्रदेश में 18 सितंबर, 2025 से 'गांव चलो अभियान' आयोजित किया जाएगा। 'गांव चलो अभियान' अन्तर्गत शिविरों का आयोजन राज्य की प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर किया जाएगा। अभियान की अवधि तब तक होगी, जब तक कि प्रत्येक पंचायत समिति की प्रत्येक ग्राम पंचायत में शिविर का आयोजन हो जाए। जिले में जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में अभियान की तैयारी, क्रियान्वयन, मॉनिटरिंग एवं समीक्षा की जाएगी।
सीईओ श्वेता कोचर ने बताया कि जिला कलक्टर ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को अभियान की समुचित क्रियान्विति को लेकर समुचित निर्देश दिए हैं। जिला कलक्टर ने शिविरों के प्रचार-प्रसार, जनप्रतिनिधियों से समन्वय, ग्राम पंचायतवार शिविर कार्यक्रम एवं सम्पादित की जाने वाली गतिविधियों की पूर्ण तैयारियों को लेकर समुचित निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि प्रभारी सचिव सुविधानुसार शिविरों में भ्रमण व पर्यवेक्षण करेंगे।
उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान सप्ताह में तीन दिन शिविर आयोजित किए जाएंगे। सप्ताह के प्रत्येक गुरूवार, शुक्रवार एवं शनिवार को प्रत्येक दिवस 02 ग्राम पंचायतों में शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का समय सवेरे 10 बजे से सांय 05 बजे तक रहेगा। सांय 05 बजे तक कार्य अपूर्ण/लंबित रहने पर विभागवार इसकी सूची संधारित की जाकर समयबद्ध रूप से इसका निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। यह प्रयास किया जाएगा कि काम के लिये शिविर में आने वाले व्यक्ति का काम उसी दिन पूर्ण किया जाए।
आयोजित होंगी विभिन्न गतिविधियां
सीईओ कोचर ने बताया कि अभियान अंतर्गत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर, लंबित यूडीआईडी कार्ड वितरण, पशुपालन विभाग द्वारा पशु स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग द्वारा विधायक, सांसद स्थानीय क्षेत्र कार्यक्रम एवं क्षेत्रीय विकास कार्यक्रम (जैसे डांग, मगरा, मेवात इत्यादि) के तहत उपलब्ध राशि के माध्यम से स्कूलों इत्यादि की मरम्मत हेतु स्वीकृतियां एवं कार्य, पंचायतीराज विभाग द्वारा स्वामित्व योजना के तहत पट्टों हेतु आवेदन, स्वीकृतियां एवं वितरण, ग्रामीण विकास विभाग द्वारा दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त गांव के तहत 10,000 और गांव में बीपीएल परिवारों का सर्वे, राजस्व विभाग द्वारा लम्बित फार्मर रजिस्ट्री को पूर्ण करवाना, कैम्प में आए किसानों को "किसान गिरदावरी ऐप" डाउनलोड करवाया जाकर किसान गिरदावरी के लिए प्रेरित करना, आपसी सहमति से विभाजन, लंबित नोटिसों का निष्पादन, सड़कें खुलवाना, नाम बदलना आदि, आय व जाति प्रमाण— पत्र को बनाना एवं वितरित करना, ऊर्जा विभाग द्वारा बिजली तारों एवं खम्भों इत्यादि में सुधार, कृषि विभाग द्वारा बीज मिनी किट वितरण, वन विभाग एवं पंचायतीराज विभाग द्वारा स्वच्छता एवं वृक्षारोपण, आयोजना विभाग द्वारा राष्ट्रव्यापी संतृप्ति अभियान आदि गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
Next Story