राजस्थान
Churu Festival - जिला कलेक्टर सुराणा व पुलिस अधीक्षक जय यादव ने वीडियो संदेश जारी
Tara Tandi
20 Feb 2025 1:23 PM IST

x
Churu चूरू । जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा व पुलिस अधीक्षक जय यादव ने वीडियो संदेश जारी कर चूरू जिला मुख्यालय पर 22 से 24 फरवरी, 2025 तक आयोजित हो रहे 03 दिवसीय चूरू महोत्सव में अधिकाधिक भागीदारी की अपील की है।
जिला कलक्टर ने कहा कि चूरू की संस्कृति, पंरपराओं, इतिहास व लोकरंग से जुड़े कार्यक्रम में समस्त जिलेवासी अपनी भागीदारी निभाएं। हम सभी अपनी सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं पारंपरिक धरोहर का संरक्षण व संवर्द्धन करें और हमारी पीढ़ी को भी यह विरासत में दें।
जिला कलक्टर सुराणा ने तीन दिवसीय चूरू महोत्सव में आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने आमजन से महोत्सव में अधिकाधिक भागीदारी कर सहयोग की अपील की है।
पुलिस अधीक्षक पुलिस यादव ने कहा कि चूरू जिले की समृद्ध विरासत का संरक्षण करने और यहां की जीजीविषा व उत्साह को उत्सव रूप में मनाने के लिए चूरू महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। अपनी सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं पारंपरिक धरोहर का संरक्षण व संवर्द्धन करने की दिशा में समस्त जिलेवासी चूरू महोत्सव में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं और विभिन्न आयोजनों का लुत्फ उठाएं।
आयोजित होंगी विभिन्न गतिविधियां
जिला कलक्टर सुराणा ने बताया कि चूरू महोत्सव के तीन दिवसीय आयोजन में विभिन्न सांस्कृतिक एवं साहित्यिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। महोत्सव के पहले दिन 22 फरवरी को सवेरे 7.15 बजे चूरू गढ़ परिसर से इंद्रमणी पार्क तक विरासत कार्निवल यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद सवेरे 10.30 बजे से पारंपरिक परिधान मिस्टर/मिस/मिसेज चूरू, रस्सा -कस्सी प्रतियोगिता, आर्ट गैलरी, संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता, क्राफ्ट एवं फूड बाजार, राजीविका एवं महिला सशक्तीकरण चर्चा सत्र, पेंटिंग/रंगोली कार्यशाला आदि विभिन्न प्रतियोगिताएं तथा सांय 6.15 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम में पद्मश्री गुलाबो सपेरा द्वारा नृत्य प्रस्तुति, प्रसिद्ध कोरियोग्राफर संतोष नायर द्वारा निर्देशित वायब्रेंट इंडिया नृत्य प्रस्तुति, बॉलीवुड पार्श्व गायक रविन्द्र उपाध्याय, कोक स्टुडियो फेम भंवरी देवी आदि प्रस्तुतियां देंगे। इसी क्रम में 23 फरवरी को सवेरे 10.30 बजे से यूथ एवं स्टार्टअप विशेष चर्चा सत्र, प्रवासी सम्मान - गौरव श्री अवार्ड, राजीविका एवं महिला सशक्तीकरण चर्चा सत्र, किड्स प्रतियोगिता, हैकाथॉन, क्राफ्ट एवं फूड बाजार व विविध प्रतियोगिताएं तथा सांय 6.15 बजे से 4 बार के ग्रैमी अवार्ड विजेता रिकी केज का लाइव इन म्यूजिक कॉन्सर्ट, जिक्र द बैंड ‘बॉलीवुड सूफी रॉक बैंड‘ द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
उन्होंने बताया कि महोत्सव के तीसरे दिन 24 फरवरी को सवेरे 10.30 बजे से साहित्यिक उत्सव विशेष चर्चा सत्र, प्रवासी सम्मान- गौरव श्री अवार्ड, लेखक से मिलिए, क्राफ्ट एवं फूड बाजार, पेंटिंग कार्यशाला तथा सांय 06.15 बजे से प्रसिद्ध रंगकर्मी अतुल सत्य कौशिक द्वारा लाइव थिएटर व कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। कवि सम्मेलन में लोकेश कुमार ‘साहिल‘, अरूण जैमिनी, अमन अक्षर, जुबैर अली तबिश, विवेक पारीक, इति शिवहरे सहित साहित्यकार प्रस्तुतियां देंगे।
TagsChuru Festival जिला कलेक्टर सुराणापुलिस अधीक्षक जय यादववीडियो संदेश जारीChuru Festival District Collector SuranaSuperintendent of Police Jai Yadavvideo message releasedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





