राजस्थान
Churu महोत्सव - 2025 का हुआ आगाज, जिला मुख्यालय पर निकाली विरासत कार्निवल यात्रा
Tara Tandi
22 Feb 2025 4:45 PM IST

x
Churu चूरू । चूरू महोत्सव - 2025 का शनिवार को आगाज हुआ। शुभारंभ अवसर पर विधायक हरलाल सहारण, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, एसपी जय यादव, एडीएम अर्पिता सोनी, सीईओ श्वेता कोचर, जिला उप प्रमुख महेंद्र न्यौल, प्रधान दीपचंद राहड़, चूरू नगरपरिषद आयुक्त अभिलाषा सिंह सहित अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने गढ़ परिसर स्थित ठाकुरजी मंदिर में पूजा - अर्चना कर विरासत कार्निवल यात्रा का शुभारंभ किया। पंडित आनंद व्यास व उमेश व्यास ने पूजा अर्चना करवाई। इसके बाद अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व नागरिकों ने स्वामी गोपालदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा होली की धमाल एवं लोकगीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्निवल यात्रा का शुभारंभ किया। स्वामी गोपालदास चौक पर विधायक सहारण, जिला कलक्टर सुराणा, एसपी यादव सहित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों ने होली धमाल और लोकगीतों पर ढफ पर थाप देते हुए कदम थिरकाए। बालक - बालिकाओं ने म्हारी घूमर छै नखराळी ए मा..., चालो देखण न बाईसा थारो बीरो नाच ए.. सहित अन्य लोकगीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। विधायक सहारण और उप प्रमुख न्यौल ने ऊंट की सवारी की। बजरंग हर्षवाल व टीम ने होली धमाल की प्रस्तुति दी।
विरासत कार्निवल यात्रा गढ़ परिसर से सफेद घंटाघर, सुराणा हवेली, मालजी का कमरा, बालिका महाविद्यालय, आलोक सिनेमा हॉल से राम मंदिर होते हुए इंद्रमणि पार्क पहुंची। इंद्रमणि पार्क पर विरासत कार्निवल यात्रा का समापन हुआ। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, व्यापारियों और नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर विरासत कार्निवल यात्रा का स्वागत किया।
इस अवसर पर एसडीएम बिजेंद्र सिंह, डीएसपी सुनील झाझड़िया, डीडीपीआर कुमार अजय, तहसीलदार अशोक गोरा, अरविंद चोटिया, दलीप सरावग, सुशील लाटा, अभिषेक चोटिया, सुरेश सारस्वत, दीनदयाल सैनी, हेमसिंह, सीपी शर्मा, श्रीराम पीपलवा, फतेहचंद सोती, बीएन राजोतिया, सुनील ढाका, सीएमएचओ डॉ मनोज शर्मा, सुनील भाऊवाला, डॉ मंगल जाखड़, डॉ नरेंद्र शेखावत, नगेंद्र सिंह, सीबीईओ ओमदत्त सारण, मुकुल भाटी, शीशपाल बुडानिया सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी, हिंदुस्तान स्काउट गाइड, राजस्थान स्काउट गाइड, महिलाओं व नागरिकों ने भागीदारी निभाई।
TagsChuru महोत्सव - 2025 आगाजजिला मुख्यालयनिकाली विरासतकार्निवल यात्राChuru Festival - 2025 beginsdistrict headquartersheritagecarnival tourजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





