राजस्थान
Churu: किसान जागरूक होकर सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं: जिला कलेक्टर
Tara Tandi
5 Feb 2025 6:24 PM IST

x
Churu चूरू । जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने बुधवार को जिले की रतनगढ़ तहसील के हुडेरा अगुणा व सरदारशहर तहसील की आसपालसर बड़ा ग्राम पंचायत में एग्रीस्टैक योजना अंतर्गत आयोजित फार्मर रजिस्ट्री शिविर का अवलोकन किया।
जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशानुरूप किसान जागरूक होकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। प्रदेश सरकार की मंशानुरूप प्रत्येक ग्राम एग्रीस्टैक योजना अंतर्गत शिविरों में किसान अपनी फार्मर आईडी बनाएं एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी भी प्राप्त करें।
सुराणा ने कहा कि मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना में पशुपालक आवेदन कर अपने पशुधन का बीमा करवाएं। योजनांतर्गत आवेदन पूर्णतया निःशुल्क है तथा आवेदन की अंतिम तिथि 11 फरवरी है।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसानों को शिविरों की समुचित जानकारी दी जाए एवं प्रयास करें कि शिविरों के दौरान आने वाले किसानों से उनकी समस्याएं भी सुनें व निस्तारण के प्रयास करें। उन्होंने ग्रामीणों को फार्मर रजिस्ट्री के उपयोग व महत्व, ठोस व तरल कचरा प्रबंधन, मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना, आभा आईडी, डिजीटल सखी, कोड चूरू सहित जिले में चल रहे नवाचारों के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी तथा शिविर में किसानों को फार्मर रजिस्ट्री सत्यापन प्रमाण -पत्र प्रदान किए।
हुडेरा अगुणा में एसडीएम रामकुमार वर्मा ने व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए किसानों को शिविरों व योजना के बारे में किसानों को जागरूक किया। इस दौरान तहसीलदार सज्जन कुमार लाटा, बीडीओ जगदीशप्रसाद व्यास, सरपंच अनिता सोढ़ा, पंचायत समिति सदस्य बाबूलाल, सहायक विकास अधिकारी दिलीप कुमार सोनी, भू-अभिलेख निरीक्षक संजय कुमार जोशी, ग्राम विकास अधिकारी मुकेश कुमार स्वामी, पटवारी पन्नालाल, कनिष्ठ सहायक राजूराम श्योराण सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
आसपालसर बड़ा में तहसीलदार रतनलाल मीणा ने व्यवस्थाओं की जानकारी दी। इस दौरान नायब तहसीलदार प्रहलाद पारीक, बीडीओ महेन्द्र, डॉ प्रवीण सहित अधिकारी उपस्थित रहे।
TagsChuru किसान जागरूकसरकार योजनालाभ उठाएंजिला कलेक्टरChuru farmer awaregovernment schemetake advantageDistrict Collectorजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





