राजस्थान

Churu: भानीपुरा व राजगढ़ तहसील के काश्तकार फसल खराबे के डाटा पोर्टल पर करवाएं अपलोड

Tara Tandi
5 Oct 2025 5:25 PM IST
Churu: भानीपुरा व राजगढ़ तहसील के काश्तकार फसल खराबे के डाटा पोर्टल पर करवाएं अपलोड
x
Churu चूरू । फसल रबी संवत— 2081 के लिए जिले की राजगढ़ व भानीपुरा तहसील के कुछ ग्रामों में ओलावृष्टि प्राकृतिक आपदा से हुए खराबे से प्रभावित काश्तकारों को एसडीआरएफ मापदंड अनुरूप मुआवजा राशि हेतु डीएमआईएस पोर्टल पर डाटा अपलोड किए जाने हेतु कहा गया है।
एडीएम अर्पिता सोनी ने बताया कि रबी फसल संवत —2081 अन्तर्गत राजगढ़ एवं भानीपुरा तहसील के कुछ ग्रामों को ओलावृष्टि प्राकृतिक आपदा अन्तर्गत खराबे से प्रभावित काश्तकारों को एसडीआरएफ मापदंड अनुरूप मुआवजा राशि का वितरण किया जाना है, जिस हेतु आपदा विभाग के डीएमआईएस (DMIS) पोर्टल पर कृषकों के डाटा अपलोड किये जाने हैं। डाटा अपलोड किये जाने हेतु विभाग द्वारा 10 अक्टूबर, 2025 तक की समय सीमा निर्धारित की गई है। कृषक 10 अक्टूबर, 2025 से दो दिवस पूर्व ही पटवारी को डाटा उपलब्ध करवाएं। उन्होंने बताया कि काश्तकारों द्वारा निर्धारित समयावधि में दस्तावेज जमा नहीं करवाने पर सहायता राशि का वितरण नहीं किया जा सकेगा।
उन्होंने प्रभावित काश्तकारों से अपील की है कि वे संबंधित हल्का पटवारी को तत्काल अनुदान से संबंधित डाटा उपलब्ध करवाएं, ताकि पोर्टल पर डाटा अपलोड किए जाकर मुआवजा राशि का वितरण किया जा सके।
Next Story