राजस्थान
Churu: शिक्षा अधिकारी शैक्षिक उन्नयन के लिए करें समग्र प्रयास, स्कूलों में नामांकन बढ़ाएं
Tara Tandi
21 May 2025 7:43 PM IST

x
Churu चूरू । जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने बुधवार को डीओआईटी वीसी सभागार में जिला शैक्षिक निष्पादन समिति बैठक में शिक्षा विभाग की योजनाओं व गतिविधियों की समीक्षा कर समुचित निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा कि शिक्षा अधिकारी शैक्षिक उन्नयन के लिए समग्र प्रयास करें। नए सत्र में जिले में सभी स्कूलों में नामांकन बढ़ाएं। सभी अधिकारी विभागीय समन्वय से नामांकन पर विशेष फोकस करें।
उन्होंने कहा कि केजीबिवि में नामांकन बढ़ाने के विशेष प्रयास करें। आमजन को सरकार क्षरा विद्यालयों में दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जागरूक करें तथा विद्यालय से ड्रॉप आउट करने वाली बालिकाओं को पुनः स्कूलों से जोडं़े।
उन्होंने कहा कि ग्रीष्मावकाश में आयोजित समाज कल्याण शिविर में प्रत्येक विद्यालय में साफ-सफाई, कुण्ड व छतों की सफाई पर फोकस करें। सुनिश्चित करें कि बरसात से पहले सभी विद्यालयों की छतों की सफाई हो जाए।
उन्होंने कहा कि पीएमश्री विद्यालयों में आगामी सत्र की कार्ययोजना बनाकर समस्त गतिविधियों का प्रभावी आयोजन किया जाए। विद्यालयों में इंटरएक्टिव बोर्ड का सही और प्रभावी उपयोग किया जाए। कोड चूरू कार्यक्रम में अवकाश के समय सक्रिय रूप से करने के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करें। राजस्थान सरकार की फ्लैगशिप योजना मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान और मौखिक पठन प्रवाहशीलता पर विशेष ध्यान दिया जाए।
सुराणा ने कहा कि इको क्लब की गतिविधियां नियमित रूप से आयोजित की जाए। इसी के साथ 3 आर कलेक्शन ड्राइव के दौरान संग्रहित सामग्री को जरूरतमंदों के काम में लिया जाए। जिला कलक्टर ने शिक्षा जिला रैंकिंग में चूरू के लगातार 3 माह से प्रथम स्थान पर रहने की सराहना करते हुए निरंतर मॉनीटरिंग और उत्कृष्टता बनाए रखने के लिए प्रयासों की बात कही।
सीडीईओ गोविंद सिंह राठौड़ ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए दिशा-निर्देशों की पालना के निर्देश दिए।
डीईओ प्रारंभिक शिक्षा संतोष कुमार महर्षि ने कहा कि विद्यालयों में सहयोग करने वाले भामाशाहों के जिला व राज्य स्तरीय सम्मान के लिए आवेदन किए जाएं। सम्मान हेतु आवेदन करने की 27 मई, 2025 निर्धारित की गई है। उन्होंने मिड डे मील योजना से संबंधित बिंदुओं पर जानकारी दी।
जिला सतत साक्षरता अधिकारी राजेन्द्र गहलोत ने नवभारत साक्षरता अभियान की जानकारी दी।
बैठक के दौरान एडीएम अर्पिता सोनी, सहायक परियोजना समन्वयक हरिप्रसाद शर्मा, कार्यक्रम अधिकारी मनोज सोलंकी, सहायक अभियंता रियाज अली आदि उपस्थित रहे तथा वीसी के जरिए सभी ब्लॉकों से सीबीईओ जुड़े रहे।
---
TagsChuru शिक्षा अधिकारीशैक्षिक उन्नयनसमग्र प्रयासस्कूलों नामांकन बढ़ाएंChuru Education Officereducational upliftmentholistic effortsincrease school enrollmentजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





