राजस्थान

Churu: औद्योगिक क्षेत्रों के आवासीय व संस्थागत भूखंडों की ई-नीलामी

Tara Tandi
28 May 2025 5:04 PM IST
Churu: औद्योगिक क्षेत्रों के आवासीय व संस्थागत भूखंडों की ई-नीलामी
x
Churu चूरू । रीको की ओर से ​जिले के औद्योगिक क्षेत्र रतनगढ़ में आवासीय व संस्थागत तथा सादुलपुर तृतीय चरण, बीदासर व तारानगर में संस्थागत भूखंडों की नीलामी की जा रही है।
रीको आरएम यशपाल सिंह ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र रतनगढ़ में 02 आवासीय व 01 संस्थागत, औद्योगिक क्षेत्र सादुलपुर तृतीय चरण में 02 संस्थागत, बीदासर में 01 संस्थागत व तारानगर में 01 संस्थागत भूखंड ​नीलाम ​किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि इच्छुक व्यक्ति 10 जून, 2025 तक शाम 06 बजे तक धरोहर राशि जमा करवाकर ​ई—बिडिंग में भाग ले सकते हैं। भूखंडों की ई—बिडिंग 11 जून, 2025 को सवेरे 10 बजे से 13 जून, 2025 को शाम 05 बजे तक की जाएगी।
Next Story