राजस्थान

Churu: जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक बुधवार को

Tara Tandi
22 April 2025 6:13 PM IST
Churu: जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक बुधवार को
x
Churu चूरू । जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा की अध्यक्षता में बुधवार, 23 अप्रैल को सांय 06 बजे जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित की जाएगी।
पीएचईडी एसई चुन्नीलाल ने बताया कि बैठक में जल जीवन मिशन अंतर्गत स्वीकृत योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति, शत प्रतिशत एफएचटीसी से लाभान्वित ग्रामों में हर घर जल प्रमाणीकरण, नल जल मित्र तथा जल जीवन मिशन योजनाओं के संचालन व संधारण सहित विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की जाएगी।
Next Story