
x
Churu चूरू । जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में शुक्रवार को जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र कार्यालय परिसर में उद्योग विभाग की नीतियों व योजनाओं की जानकारी देने हेतु जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई।
इस दौरान उद्योग महाप्रबंधक उजाला ने उपस्थित उद्यमियों व निवेशकों को राज्य सरकार द्वारा निवेश एवं रोजगार को बढ़ावा देने हेतु ओडीओपी पॉलिसी, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना- 2024, एमएसएमई पॉलिसी -2024 आदि जारी नीतियों व योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
कार्यशाला में राज्य कर अधिकारी भारत भूषण शर्मा, एलडीएम अमर सिंह, सहायक अग्रणी जिला प्रबन्धक दिनेश कुमार, रीको एसआई गौरव स्वामी व रीको एएसई जय सारण आदि उपस्थित रहे। उपस्थित अधिकारियों ने उद्यमियों व निवेशकों की शंकाओं का समाधान किया।
इस दौरान धर्मेन्द्र बुडानिया, शंकरलाल प्रैमानी, दौलत तंवर, बनवारी लाल जांगिड, आदुसिंह गुर्जर, महेश आदि उपस्थित रहे।
TagsChuru जिला स्तरीयकार्यशाला आयोजितChuru district level workshop organizedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





