राजस्थान
Churu: बाल विवाह रोकथाम हेतु जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित
Tara Tandi
17 April 2025 7:03 PM IST

x
Churu चूरू । जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशानुसार आगामी अक्षय तृतीया पर्व (आखातीज) एवं पीपल पूर्णिमा जैसे पर्वों पर अबूझ सावों पर बाल विवाह रोकथाम हेतु जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष (कन्ट्रोल रूम) स्थापित किया गया है।
बाल अधिकारिता विभाग सहायक निदेशक सत्येन्द्र पाल वीर ने बताया कि जिला मुख्यालय पर केन्द्रीय विद्यालय के सामने स्थित बाल अधिकारिता विभाग, चूरू में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। नियंत्रण कक्ष के हेल्पलाइन नंबर 9785756759 है।
उन्होंने बताया कि नियंत्रण कक्ष में चाइल्ड हेल्पलाइन समन्वयक पन्ने सिंह को प्रभारी, जिला बाल संरक्षण इकाई वरिष्ठ सहायक अरूण खिलेरी, कनिष्ठ सहायक मुकेश भाटी, चाइल्ड हेल्पलाइन केस वर्कर अमन छापरवाल को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।
उन्होंने बताया कि इसके साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा नालसा के टोल फ्री नंबर 15100 नियमित रूप से बाल विवाह की सूचना हेतु सक्रिय है।
TagsChuru बाल विवाह रोकथामजिला स्तरीयनियंत्रण कक्ष स्थापितChuru Child marriage preventiondistrict level control room establishedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





