राजस्थान
Churu: जिला कलेक्टर सुराणा ने किया जिला कारागार का निरीक्षण
Tara Tandi
3 Oct 2024 6:06 PM IST

x
Churu चूरू । जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पर जिला कारागृह का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं और आवश्यक निर्देश दिए।
इस मौके पर उन्होंने बंदियों से संवाद किया और जेल की चाय-नाश्ता, स्वच्छता, चिकित्सा व्यवस्था, लाइब्रेरी, मुलाकात व्यवस्था, परिवादों में पैरवी, विधिक सहायता आदि के संबंध में फीडबैक लिया। बंदियों ने बताया कि सभी व्यवस्थाएं ठीक हैं तथा जेल प्रशासन की ओर से उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत नहीं है।
इस दौरान जिला कलक्टर ने जेल में संचालित पुस्तकालय का अवलोकन किया तथा यहां की व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि बेहतर पुस्तकों का अध्ययन बंदियों के जीवन की दिशा बदल सकता है। उन्होंने कार्यवाहक अधीक्षक राज महेंद्र विश्नोई को जेल व्यवस्थाओं के समुचित संचालन के निर्देश दिए और सुरक्षा को लेकर किसी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने को कहा। इस दौरान जिला कलक्टर ने मुलाकात कक्ष, कार्यालय, महिला व पुरुष बैरक, बंदियों के लिए बन रहे भोजन व रसोईघर आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने निर्माणाधीन बैरक का भी निरीक्षण किया और निर्माण समयबद्ध ढंग से पूरा करने व गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए। इस दौरान उप कारापाल दिलीप कुमार, प्रहरी नरोत्तम सिंह, प्रहरी महेंद्र सिंह, महिला वार्ड प्रभारी मोनिका आदि मौजूद रहे।
---
TagsChuruजिला कलेक्टर सुराणाजिला कारागारनिरीक्षणChuru District Collector SuranaDistrict JailInspectionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





