राजस्थान

Churu: जिला कलेक्टर ने की पीड़िता से मुलाकात

Tara Tandi
20 Aug 2024 7:37 PM IST
Churu: जिला कलेक्टर ने की पीड़िता से मुलाकात
x
Churu चूरू : जिला मुख्यालय स्थित राजकीय डेडराज भरतिया अस्पताल में युवती के साथ बदसलूकी के प्रकरण में मंगलवार को जिला कलक्टर पुष्पा सत्यानी ने डेडराज भरतिया अस्पताल में भर्ती पीड़िता से मिलकर उसके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
जिला कलक्टर ने पीड़िता से स्वास्थ्य के संबंध में पूछताछ की, उसे सांत्वना दी और हौसला बढाते हुए कहा कि जीवन में कितनी भी विपरीत परिस्थिति हो, कभी घबराना नहीं चाहिए और हिम्मत रखनी चाहिए। जिला कलक्टर ने बताया कि प्रकरण में कानूनी कार्यवाही की जा रही है तथा पीड़िता की चिकित्सा सुनिश्चित की जा रही है। इस दौरान सीएमएचओ डॉ मनोज शर्मा, अस्पताल अधीक्षक डॉ हनुमान जयपाल आदि मौजूद थे।
Next Story