राजस्थान
Churu: जिला कलेक्टर ने जिला निष्पादन समिति और मिड डे मील की समीक्षा बैठक में दिए निर्देशv
Tara Tandi
19 March 2025 7:49 PM IST

x
Churu चूरू । जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार (आपणी योजना) में जिला निष्पादन समिति और मिड डे मील की समीक्षा बैठक में शिक्षा अधिकारियों को समुचित दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला कलक्टर सुराणा ने कहा कि अटल टिंकरिंग लैब के बेहतरीन उपयोग से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण पैदा करें। स्कूलों में विद्यार्थियों को विज्ञान प्रयोगों के लिए प्रेरित करें तथा वैज्ञानिक समझ विकसित करें। विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से सुदृढ़ होने से 21 वीं सदी का सुदृढ़ समाज विकसित होगा।
उन्होंने कहा कि जिला शैक्षिक परिदृश्य में अव्वल है। सभी शिक्षा अधिकारी इसे बरकरार रखें। विद्यालयों में आईटी में वो रुचि रखने वाले विद्यार्थियों को प्रेरित करें तथा विशेषज्ञता रखने वाले बच्चों को समुचित अवसर उपलब्ध करवाएं। इसी के साथ पीएम श्री योजनांतर्गत चयनित स्कूलों का अन्य स्कूलों से तुलनात्मक विश्लेषण करें। इससे विद्यार्थियों की रुचि, अध्ययन क्षमता, शैक्षिक उन्नयन, सुधार और परिणाम का एनालिसिस करें।
उन्होंने कहा कि कोड चूरू कार्यक्रम और वोकेशनल कोर्सेज में जुड़े हुए बच्चों में संभावनाएं देखें और उनको तराशें।
जिला कलक्टर सुराणा ने सिविल निर्माण कार्यों में गुणवत्तापूर्ण कार्य करवाए जाने, आरबीएसके में बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण करवाने, इको क्लबों में आरआरआर सेंटर संचालित करने, मिड डे मील की गुणवत्ता जांच करने और पौष्टिक भोजन मेंटेन करने, अपार आईडी बनाने व आधार लिंकेज कार्य पूर्ण करने सहित विद्यालय व्यवस्थाओं से जुड़े बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा कर समुचित निर्देश दिए।
सीडीईओ गोविंद सिंह राठौड़ ने गतिविधियों की जानकारी दी।
डीईओ प्रारंभिक संतोष महर्षि ने मिड डे मील की रिपोर्ट प्रस्तुत की।
इस दौरान चूरू सीबीईओ ओमदत्त सारण, एपीसी हरिप्रसाद, अभियंता रियाज अली सहित सभी ब्लॉकों के शिक्षा अधिकारी मौजूद रहे।
---
TagsChuru जिला कलेक्टरजिला निष्पादन समितिमिड डे मीलसमीक्षा बैठक निर्देशChuru District CollectorDistrict Implementation CommitteeMid Day MealReview Meeting Instructionsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





