राजस्थान

Churu: जिला कलेक्टर एडीएम अर्पिता सोनी सहित अधिकारी, जनप्रतिनिधि व निवेशक रहे मौजूद

Tara Tandi
31 March 2025 6:58 PM IST
Churu: जिला कलेक्टर एडीएम अर्पिता सोनी सहित अधिकारी, जनप्रतिनिधि व निवेशक रहे मौजूद
x
Churu चूरू । राजस्थान दिवस के उपलक्ष में आयोजित हो रहे साप्ताहिक महोत्सव अंतर्गत सोमवार को निवेश उत्सव राइजिंग राजस्थान इंपेक्ट 1.0 आयोजित किया गया। इसी क्रम में जिला मुख्यालय स्थित मातुश्री कमला गोयनका टाउन हॉल में निवेश उत्सव राइजिंग राजस्थान इंपेक्ट 1.0 का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, एडीएम अर्पिता सोनी, ओम सारस्वत, फतेहचंद सोती, दौलत तंवर, नरेंद्र काछवाल, अर्जुन प्रजापत, नीरज जांगिड़ सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी व निवेशक मौजूद रहे। उद्योग महाप्रबंधक उजाला, यशपाल सिंह, आदूसिंह, गौरव सोनी, विकास व्यास, रोहित चौहान ने अतिथियों का स्वागत किया। जिला स्तरीय कार्यक्रम वीसी के जरिए प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम से जुड़ा रहा। संचालन रवि दाधीच ने किया।
उद्योग महाप्रबंधक उजाला ने बताया कि राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टर मीट में जिले में कुल 199 एमओयू किए गए, जिनमें से उद्योग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, पर्यटन, शिक्षा, ऊर्जा, कृषि आदि विभिन्न विभागों से 70829 करोड़ रुपए प्रस्तावित निवेश के कुल 195 एमओयू अप्रूव किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि जिले में आदिनांक तक 642.07 करोड़ रुपए के प्रस्तावित निवेश के 68 एमओयू में ग्राउंड ब्रेकिंग हो चुकी है, इनमें से 47 एमओयू में उत्पादन कार्य भी शुरू हो चुका है।
विकसित प्रदेश की राह पर मजबूती से आगे बढ़ रहा राजस्थान
प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान विकसित प्रदेश की राह पर मजबूती से आगे बढ़ रहा है। राइजिंग राजस्थान अंतर्गत किए गए एमओयू को धरातल पर उतारने के लिए बेहतरीन प्रयास किए जा रहे हैं। निवेशकों की समस्याओं का समाधान करने के लिए सरकार कृत संकल्पबद्ध है। हर महीने की 11 तारीख को निवेश को लेकर बैठक आयोजित की जा रही हैं। जिलों में डेडीकेटेड टीम का गठन किया जाकर एमओयू को धरातल पर उतारने के लिए समर्पित प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ हो रही है और भारत आज विश्व मंच पर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा हैं। विकसित भारत हमारा संकल्प है। इस विजन को आधार हम विकसित राजस्थान के लक्ष्य पर आगे बढ़ रहे हैं। हमारा लक्ष्य स्पष्ट है कि हम राजस्थान की अर्थव्यवस्था 350 बिलियन डॉलर तक ले जाएंगे। इसी के साथ राजस्थान का विकसित भारत के निर्माण में अग्रणी योगदान रहेगा।
शर्मा ने कहा कि हम कुशल मानव संसाधन के लिए श्रमिकों को कौशल प्रशिक्षण दे रहे हैं। राजस्थान की कनेक्टिविटी निवेश को आकर्षित करती है। हम संसाधनगत विकास पर फोकस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 30 अप्रैल तक किए गए एमओयू में 15 मई तक पोर्टल खोलकर भू - आवंटन कार्य किए जाएंगे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राजस्थान लॉजिस्टिक्स नीति -2025, राजस्थान वस्त्र एवं परिधान नीति - 2025, राजस्थान डाटा सेंटर नीति - 2025 को लॉन्च किया तथा ऑडियो विजुअल के माध्यम से राइजिंग राजस्थान इंपैक्ट व राइजिंग राजस्थान पार्टनरशिप कॉनक्लेव 2025 की घोषणा की एवं ऑडियो विजुअल की स्क्रीनिंग की।
Next Story