राजस्थान

Churu: जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने किया 'नशा मुक्त भारत अभियान' पोस्टर का विमोचन

Tara Tandi
13 Jun 2025 1:57 PM IST
Churu: जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने किया नशा मुक्त भारत अभियान पोस्टर का विमोचन
x
Churu चूरू । जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने शुक्रवार को जिला कलक्टर कक्ष में जागरूकता हेतु नशा मुक्त भारत अभियान पोस्टर का विमोचन किया।
जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से मादक पदार्थों के दुरूपयोग व अवैध तस्करी के खिलाफ 26 जून, 2025 को अन्तर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के उपलक्ष में पोस्टर का विमोचन कर नशा मुक्ति का संदेश दिया तथा पोस्टर को जिले के हॉट स्पॉट एवं सार्वजनिक स्थानों, शहर के प्रमुख चौराहों, मॉल, बाजार, बस स्टैण्ड, रेल्वे स्टेशन सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा करते हुए जन-जागरूकता हेतु सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, खेल एवं युवा मामलात विभाग, उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग सहित सभी संबंधित विभागों के हितधारकों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए जिले में नशा मुक्त भारत अभियान को सफल बनाएं।
इस अवसर पर एसजेईडी डीडी नगेन्द्र सिंह राठौड़, महिला अधिकारिता विभाग सहायक निदेशक राजेन्द्र सिंह, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी रामनिवास भूवाल आदि मौजूद रहे।
Next Story