राजस्थान
Churu: जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना
Tara Tandi
12 March 2025 7:09 PM IST

x
Churu चूरू । जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने मंगलवार को डीओआईटी वीसी सभागार में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अन्तर्गत जिला शिकायत निराकरण समिति की बैठक में अधिकारियों को समुचित निर्देश दिए।
जिला कलक्टर सुराणा ने कहा कि बैंक, कृषि व बीमा कंपनी के अधिकारी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करें। विभिन्न प्रकरणों में अपेक्षित कार्यवाही पूरी करें तथा रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
जिला कलक्टर ने रबी 2023-24 के लिए रिलायन्स जनरल इन्श्योरेन्स कम्पनी लिमिटेड द्वारा अभी तक अनुमोदित नहीं किए गए गैर ऋणी कृषकों के आवेदनों में उनके दस्तावेजों का सत्यापन तथा क्षेत्र भ्रमण कर निस्तारित करने, खरीफ- 2023 के लिए 82 ऋणी किसानों के आवेदन में केसीसी में भिन्नता का परीक्षण एलडीएम से कराने, रबी 2016-17 के बैंक ऑफ इंडिया के प्रकरण को एसएलबीसी को अग्रेषित किये जाने, खरीफ 2024-25 के पोस्ट हार्वेस्ट लॉसेस के संबंध में बीमा कंपनी को विस्तृत विश्लेषण आगामी बैठक में प्रस्तुत करने, खरीफ- 2024 के संदर्भ में बीमा कंपनी को प्रकरण के दस्तावेजों का परीक्षण एवं क्षेत्र भ्रमण कर पूर्ण कर आगामी बैठक में प्रस्तुत करने, एलडीएम को गत मौसम सत्रों के बैंकर्स द्वारा आधार अनुपलब्ध अथवा मिसमैच/गलत पटवार मंडल में अंकन/कृषक प्रीमियम का बीमा कपनी को ना भेजे जाने के प्रकरणों का विस्तृत परीक्षण करने व आगामी अप्रेल की बैठक में विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने, रबी 2024-25 के विचाराधीन 4180 प्रकरणों (फसल भिन्नता/फसल ना बोया जाना) का परीक्षण टीजीआरसी में करवाया गया है, इसके लिए बीमा कम्पनी को टीजीआरसी के निर्णय की पालना करने तथा रबी 2023-24 में जो पॉलिसी बीमा कंपनी द्वारा निरस्त की गई पॉलिसियों को गिरदावरी से मैप कर आगामी बैठक में विस्तृत विश्लेषण प्रस्तुत किये जाने के लिए बीमा कम्पनी को निर्देश दिए।
इस दौरान कृषि विस्तार सयुंक्त निदेशक मुकेश माथुर, उधान उपनिदेशक डॉ धर्मवीर डूडी, सहायक निदेशक कुलदीप शर्मा, सांख्यिकी उपनिदेशक आरजी सेपट, कॉपरेटिव एमडी मदनलाल, डीजीआरसी के कृषक सदस्य निर्मल प्रजापत, उमरावसिंह, पृथ्वीसिंह, चन्द सिद्ध तथा बीमा कम्पनी के अधिकारी मौजूद रहे।
TagsChuru जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणाप्रधानमंत्री फसल बीमा योजनाChuru District Collector Abhishek SuranaPrime Minister Crop Insurance Schemeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





