राजस्थान
Churu: जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने जिला स्तरीय गोपालन समिति की बैठक
Tara Tandi
21 May 2025 7:03 PM IST

x
Churu चूरू । जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने बुधवार को डीओआईटी वीसी सभागार में जिला स्तरीय गोपालन समिति की बैठक में वित्त वर्ष 2024-25 के प्रथम चरण की 04 माह की सहायता के पश्चात अंधे एवं अपाहिज गौवंश को अतिरिक्त 03 माह (अगस्त, सितम्बर, अक्टूबर- 2024) हेतु गौशालाओं की सहायता राशि जारी करने का अनुमोदन किया तथा विभागीय गतिविधियों पर चर्चा कर समुचित निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा कि गर्मी के मौसम के दौरान गोवंश के लिए छाया व पेयजल की सुचारू व्यवस्था की जाए। गौशालाओं व नंदीशालाओं में गोवंश की सुरक्षा के लिए ग्रीनशेड आदि लगवाएं व चिकित्सा सुविधा आदि सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा कि निराश्रित पशुधन के लिए प्रबंधन करें। विभिन्न अवसरों पर निराश्रित पशुधन से दुर्घटनाओं की संभावनाएं होती हैं। सभी संबंधित विभागों के समन्वय से इस दिशा में प्रयास किए जाएं। इसी के साथ गौशालाओं व नंदीशाला के निर्माण संबंधी कार्य यथाशीघ्र पूरे किए जाएं।
बैठक के दौरान वित्त वर्ष 2024-25 के प्रथम चरण की 04 माह की सहायता के पश्चात अंधे एवं अपाहिज गौवंश को अतिरिक्त 03 माह (अगस्त, सितम्बर, अक्टूबर- 2024) हेतु 23 गौशालाओं को कुल 43 लाख 57 हजार 980 रुपए सहायता राशि जारी करने का अनुमोदन किया गया।
पशुपालन संयुक्त निदेशक डॉ मदन लाल गहनोलिया ने बताया कि कुल 25 गौशाला/पंचायत समिति स्तरीय नंदीशालाओं से ऑनलाईन आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 23 गौशालाओं की प्रशासनिक स्वीकृति जारी करने के लिए सहायता राशि का अनुमोदन किया गया। 02 पंचायत समिति स्तरीय नंदीशालाओं से प्राप्त आवेदन दिशा-निर्देशों की पालना नहीं होने के कारण अपात्र किए गए।
गौशाला प्रभारी डॉ बीआर बायल ने बताया कि गोपालन वेब बेस्ड पोर्टल से प्राप्त ऑनलाईन प्रस्तावों में 23 गौशालाओं के बड़े-1081 एवं छोटे-181 सहित कुल-1262 गौवंश के लिए राज्य सरकार के नियमानुसार सहायता राशि जारी करने का अनुमोदन किया गया।
इस दौरान एडीएम अर्पिता सोनी, कोषाधिकारी प्रवीण सिंघल, कृषि विस्तार संयुक्त निदेशक डॉ मुकेश कुमार माथुर, चूरू नगरपरिषद आयुक्त अभिलाषा सिंह, सानिवि एक्सईएन राजेन्द्र प्रसाद, चूरू पिंजरापोल सोसायटी अध्यक्ष सुशील कुमार बजाज, चूरू जिला गौशाला संघ अध्यक्ष विमल सारस्वत आदि उपस्थित रहे।
TagsChuru जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणाजिला स्तरीयगोपालन समिति बैठकChuru District Collector Abhishek SuranaDistrict LevelCow Breeding Committee Meetingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





