राजस्थान
Churu: जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने राजस्व अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश
Tara Tandi
11 March 2025 7:59 PM IST

x
Churu चूरू । जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने मंगलवार को जिला परिषद सभागार में राजस्व अधिकारियों की बैठक में राजस्व से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा कर विस्तृत निर्देश दिए।
जिला कलक्टर सुराणा ने सभी उपखंड अधिकारियों व तहसीलदारों से कहा कि जिले में त्योहारों व पर्वों के दौरान टीम मुस्तैद रहे तथा कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बेहतरीन हो। कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था प्राथमिकता है। इसलिए फील्ड स्तरीय अधिकारी अलर्ट रहें तथा प्रत्येक गतिविधि पर निगरानी रखें।
उन्होंने कहा कि आगामी बरसात के मौसम के लिए पूर्व तैयारियां करते हुए समुचित प्रबंधन करें। बरसात के दौरान उपखंड क्षेत्र में आने वाली परेशानियों के लिए पूर्व तैयारी रखें तथा पानी भराव आदि समस्या से निपटने के लिए गैनाणियों को खाली करवाना, पंप सेटों का समुचित संचालन, रिचार्ज स्ट्रक्चर बनाने आदि की कार्यवाही करें।
सुराणा ने अधिकारियों से सड़क सुरक्षा गतिविधियों की चर्चा करते हुए कहा कि उनके अधिकार क्षेत्र में अधिकतम दुर्घटनाओं वाले स्थानों दुर्घटनाओं के कारणों का एनालिसिस करें तथा संबंधित रोड ऑनिंग एजेंसी के माध्यम से की जाने वाली कार्यवाही की मॉनीटरिंग करें। उपखंड अधिकारी एवं तहसीलदार फसल कटाई के दौरान मुस्तैद रहे तथा विभागीय कार्यों को स्पष्टता से पूरा करें। इसी के साथ राजस्व अधिकारी नियमित रुप से कोर्ट में बैठें और राजस्व से जुड़े परिवादों का समुचित निस्तारण करें। विभिन्न प्रोजेक्ट्स में भूमि अवाप्ति के प्रकरणों का त्वरितता से निस्तारण करें ताकि सुविधाओं के विस्तार के साथ आमजन को बेहतर सेवाओं का लाभ मिल सके।
उन्होंने कहा कि पंचायतीराज संस्थाओं के परिसीमन कार्य को गंभीरता से देखें। परिसीमन कार्य में स्पष्टता रहे। इसी के साथ राजस्व गांवों के नियमानुसार प्रस्ताव तैयार कर भिजवाएं। उन्होंने कहा कि राजस्व से जुड़े प्रकरणों का सतर्कता व त्वरितता के साथ निस्तारण करें।
सुराणा ने कहा कि राजस्व टीम फार्मर रजिस्ट्री शिविरों में पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों को टच करते हुए फार्मर आईडी बनाएं व निर्देशानुसार अपेक्षित प्रगति लाए।
जिला कलक्टर ने बजट घोषणाओं, राजस्व न्यायालय शाखा, आरटीआई एक्ट, भूमि अवाप्ति, भू-रूपांतरण, राजकीय प्रयोजनार्थ भूमि आवंटन के लंबित प्रकरण, खुले बोरवेलों को ढकवाने, आरटीआई, अतिक्रमण, विभिन्न निर्माण कार्यों, लोकायुक्त, सतर्कता समिति, विभिन्न आयोगों, मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री कार्यालय से प्राप्त प्रकरणों, गिरदावरी कार्य, पंजीयन में निर्धारित लक्ष्य प्राप्ति सहित राजस्व से जुड़े बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा कर अधिकारियों को समुचित निर्देश दिए।
एडीएम अर्पिता सोनी ने बैठक कार्यवाही का संचालन करते हुए राजस्व से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा कर दिशा- निर्देशों की समुचित पालना के निर्देश दिए।
इस दौरान सुजानगढ़ एडीएम मंगलाराम पूनिया, चूरू एसडीएम बिजेंद्र सिंह, सुजानगढ़ एसडीएम ओमप्रकाश वर्मा, राजगढ़ एसडीएम मीनू वर्मा, सरदारशहर एसडीएम दिव्या, बीदासर एसडीएम अमीलाल, तारानगर एसडीएम राजेंद्र कुमार, रतनगढ़ एसडीएम रामकुमार वर्मा, चूरू तहसीलदार अशोक गोरा, राजगढ़ तहसीलदार धीरज झाझड़िया, सुजानगढ़ तहसीलदार राजू देवी, सरदारशहर तहसीलदार रतनलाल, रतनगढ़ तहसीलदार सज्जन कुमार लाटा, नायब तहसीलदार महेंद्र गहलोत, प्रहलाद पारीक सहित अन्य राजस्व अधिकारी मौजूद रहे।
---
TagsChuruजिला कलेक्टर अभिषेक सुराणाराजस्व अधिकारियोंबैठक दिए निर्देशChuru District Collector Abhishek Suranarevenue officersgave instructions in the meetingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





