
x
Churu चूरू । कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा खरीफ पूर्व अभियान के तहत विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम का आयोजन जिले में 29 मई, 2025 से 12 जून तक किया जाएगा।
कृषि विस्तार संयुक्त निदेशक मुकेश माथुर ने बताया कि कार्यक्रम अंतर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र सरदारशहर एवं चांदगोठी के वैज्ञानिकों द्वारा खरीफ मौसम में उगाई जाने वाली प्रमुख फसलों से संबंधित आधुनिक तकनीकी, किसानों के लिए उपयोगी विभिन्न सरकारी विभागीय योजनाओं की जानकारी, मृदा स्वास्थ्य कार्ड में सुझाई गई विभिन्न फसलों के चयन तथा संतुलित उर्वरक एवं खाद, प्रमुख रूप से बीजों की नई किस्मों, उत्पादकता वृद्वि के मूल मंत्र जैसे कि समय पर बुवाई, प्रमाणित/उन्नत बीज का प्रयोग, मिट्टी की जांच के आधार पर संतुलित उर्वरक प्रयोग, उचित बीज दर एवं फसल की कतार में बुवाई, दलहनी/तिलहनी फसलों में जिप्सम का उपयोग, फव्वारा/ड्रिप/सिचांई पाईपलाईन का उपयोग, फसल की क्रान्तिक अवस्थाओं पर सिंचाई, मित्र कीटों का सरंक्षण, उन्नत कृषि यंत्रों का उपयोग इत्यादि के बारे में किसानों को जागरूक किया जाएगा। साथ ही प्राकृतिक खेती को बढावा देने पर बल दिया जायेगा व किसानों से फीडबैक लिया जायेगा, जिससे किसानों द्वारा किये गये नवाचार के बारे में वैज्ञानिक जानकारी प्राप्त कर सके तथा अनुसंधान की दिशा का निर्धारण कर सके।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के नोडल अधिकारी उप निदेशक कृषि एवं पदेन परियोजना निदेशक आत्मा, चूरू होंगे। विभाग द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र की प्रत्येक टीम के साथ समन्वय हेतु विभाग के प्रतिनिधि के रूप में सहायक निदेशक कृषि/कृषि अधिकारी/कृषि अनुसंधान अधिकारी का मनोनयन किया गया है। क्षेत्रीय कृषि कार्मिकों को शिविरों में अधिकाधिक किसानों को आमंत्रित करने के निर्देश दिये गये हैं।
TagsChuru विकसित कृषिसंकल्प अभियानकार्यक्रम 29 मईChuru developed agricultureresolution campaignprogram on 29 Mayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





