राजस्थान

Churu: दीपदान कार्यक्रम मंगलवार को दीपावली पर्व के उपलक्ष में जिला मुख्यालय पर आयोजित

Tara Tandi
28 Oct 2024 7:29 PM IST
Churu: दीपदान कार्यक्रम मंगलवार को दीपावली पर्व के उपलक्ष में जिला मुख्यालय पर आयोजित
x
Churu चूरू । जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशानुसार दीपावली पर्व के उपलक्ष में मंगलवार, 29 अक्टूबर को सांय 6.15 बजे जिला मुख्यालय पर जौहरी सागर स्थित चूरू चौपाटी में दीपदान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
चूरू नगरपरिषद आयुक्त अभिलाषा सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में 21000 दीप जलाएं जाएंगे। इसी के साथ लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित जिला स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं व आमजन शिरकत करेंगे। उन्होंने आमजन से अधिकाधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।
Next Story