राजस्थान

Churu: जनसुनवाई में प्राप्त परिवादों का हो समयबद्ध निस्तारण: सुराणा जिला कलेक्टर

Tara Tandi
20 Feb 2025 5:17 PM IST
Churu: जनसुनवाई में प्राप्त परिवादों का हो समयबद्ध निस्तारण: सुराणा जिला कलेक्टर
x
Churu चूरू । जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने डीओआईटी वीसी सभागार में गुरुवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई में जिलेभर से आमजन के अभाव-अभियोग सुने व अधिकारियों को परिवादों में समुचित जांच कर निस्तारण के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर सुराणा ने जिला स्तरीय जन सुनवाई में आए फरियादियों के परिवाद सुनकर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त परिवादों का समयबद्ध निस्तारण हो। प्रकरणों में नियमानुसार कार्रवाई करें और फरियादियों को समुचित निस्तारण से संतुष्ट करें।
बजट घोषणाओं को लेकर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि जिले में हुई बजट घोषणाओं में भूमि आवंटन व किए जाने वाले पत्राचार संबंधी कार्यवाही समयबद्ध ढंग से पूरी हो। सभी विभागों के अधिकारी बजट में उनके विभाग से संबंधित बजट घोषणाओं के बारे में समुचित कार्यवाही सुनिश्चित करें।
चूरू महोत्सव -2025 के आयोजन को लेकर चर्चा करते हुए जिला कलक्टर सुराणा ने कहा कि सभी अधिकारी सौंपे गए दायित्वों का समुचित निर्वहन करें। अपने परिवेश के लोगों तथा विभागीय सेवाओं के लाभार्थी वर्ग को भी महोत्सव के लिए आमंत्रित करें। उन्होंने कहा कि महोत्सव को लेकर सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित करें।
जन सुनवाई के दौरान रास्ते के विवाद, मोरथल में गोचर भूमि पर अतिक्रमण, सड़क दुर्घटना, स्वच्छता, जल भराव, पट्टे बनवाने, डेयरी बूथ हेतु अनापत्ति प्रमाण-पत्र जारी करने, मंदिर की भूमि में काश्त करने व पुजारियों के नाम रजिस्टर में दर्ज करने, चांदगोठी में संचालित कृषि महाविद्यालय हेतु भूमि आवंटन, ओम कॉलोनी में पानी भराव व अंडरपास निर्माण, फर्जी पट्टे बनाने, आरटीआई, पीएम आवास योजना सहित कुल 40 प्रकरण प्राप्त हुए। प्रकरणों को लेकर जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को समुचित जांच करवाते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
इस दौरान एडीएम अर्पिता सोनी, सीईओ श्वेता कोचर, एएसपी कृष्णा, डीवाईएसपी सुनील झाझड़िया, प्रशिक्षु आरएएस साक्षी पुरी, एसीईओ दुर्गा ढाका, पीएचईडी प्रोजेक्ट एसई राममूर्ति, डिस्कॉम एसई आरपी वर्मा, डीओआईटी एसीपी नरेश टुहानिया, कोषाधिकारी प्रवीण सिंघल, नगरपरिषद आयुक्त अभिलाषा सिंह, उद्योग महाप्रबंधक उजाला, उद्यान उपनिदेशक डॉ धर्मवीर डूडी, कॉपरेटिव एमडी मदनलाल, सांख्यिकी उपनिदेशक आरजी सेपट, आयुर्वेद सहायक निदेशक डॉ मनीष शर्मा, सहायक खनि अभियंता नौरंगलाल, सहायक निदेशक बृजेन्द्र दाधीच, आईसीडीएस डीडी डॉ नरेन्द्र शेखावत, रेंजर पवन, रोजगार सहायक निदेशक वर्षा जानू, एक्सईएन प्रेम कुमार, जिला खेल अधिकारी सीताराम प्रजापत सहित अधिकारी तथा वीसी के जरिए सभी उपखंडों से उपखंड स्तरीय अधिकारी जुड़े रहे।
Next Story