राजस्थान
Churu कलेक्टर: सभी की भागीदारी से होगा हरित राजस्थान की संकल्पना साकार
Tara Tandi
28 July 2025 2:34 PM IST

x
Jaipur जयपुर । मिशन हरियालो राजस्थान अभियान अंतर्गत रविवार को हरियाली तीज के अवसर पर चूरू कलक्टर श्री अभिषेक सुराणा ने तारानगर उपखंड मुख्यालय स्थित नेचर पार्क में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर जिला कलक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश भर में चलाए जा रहे हरियालो राजस्थान अभियान में सभी की भागीदारी से हम हरित राजस्थान की संकल्पना को साकार करें। हरियाली पर्यावरण संतुलन के लिए अत्यंत आवश्यक है और पौधारोपण और पौधों की सार—सम्हाल ही जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने का सशक्त माध्यम है।
उन्होंने कहा कि हरियाली तीज के पर्व पर सम्पूर्ण चूरू जिले में पौधरोपण कर 5 लाख से अधिक पौधे लगाए जा रहे हैं। हरियाली तीज जैसे पारंपरिक त्योहार को प्रकृति से जोड़ना हमारे सांस्कृतिक बोध का प्रमाण है। इस अभियान के माध्यम से हम न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य कर रहे हैं बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए एक हरा-भरा भविष्य भी सुनिश्चित कर रहे हैं।
कलक्टर ने सभी से अधिकाधिक पौधरोपण करते हुए उनकी समुचित देखभाल की अपील की। उन्होंने कहा कि हम पर्यावरण संरक्षण की दृढ़ संकल्प शक्ति अपनाकर ही आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वच्छ पर्यावरण छोड़ सकते हैं।
गौरतलब है कि नेचर पार्क में जापानी मियावाकी मॉडल से विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए हैं। रेंजर श्री सुरेन्द्र सिंह व श्री सुनील कुमार ने बताया कि 1600 वर्ग मीटर क्षेत्र में विभिन्न प्रजातियों के 4100 पौधे लगाए गए हैं।
TagsChuru कलेक्टरसभी भागीदारीहरित राजस्थानसंकल्पना साकारChuru Collectorall participationGreen Rajasthanconcept realisedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





