राजस्थान
Churu: कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने सुजानगढ़ में रक्तदान शिविर में की शिरकत
Tara Tandi
21 July 2025 7:21 PM IST

x
Churu चूरू । जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने सोमवार को जिले के सुजानगढ़ उपखंड मुख्यालय स्थित अग्रसेन भवन में मारवाड़ी युवा मंच के तत्वावधान में सत्यनारायण अरोड़ा की पुण्यतिथि पर आयोजित रक्तदान शिविर में शिरकत की और रक्तदाताओं को प्रोत्साहित किया तथा अंगदान व रक्तदान के संकल्प का संदेश दिया।
इस अवसर पर सुराणा ने कहा कि रक्तदान महादान है। हम सभी रक्तदान का संकल्प लें ताकि किसी जरूरतमंद का जीवन बचा सकें। उन्होंने कहा कि सामाजिक सेवा के क्षेत्र में रक्तदान शिविरों जैसी गतिविधियां एक सकारात्मक संदेश प्रसारित करती हैं। हम इस प्रकार के आयोजनों में समुचित भागीदारी निभाएं तथा प्रत्येक नागरिक को जनकल्याणकारी गतिविधियों से जोड़ें।
उन्होंने सरकार के अंगदान संकल्प के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि भारत सरकार द्वारा अंगदान से संबंधित संकल्प हेतु पंजीकरण किया जा रहा है। हम सभी अंगदान की शपथ लें ताकि हमारे अंग किसी जरूरतमंद के काम आ सकें।
इस दौरान उपखंड अधिकारी ओम प्रकाश वर्मा, मरूदेश संस्थान अध्यक्ष डॉ घनश्याम नाथ कच्छावा ने भी विचार व्यक्त किए।
शिविर में संतोकबा दुर्लभजी जयपुर, मित्तल हॉस्पिटल सीकर, एसएस ब्लड बैंक जयपुर, लायन्स चैरिटेबल ट्रस्ट ब्लड सेन्टर की टीमों ने रक्त संग्रहण किया।
इस दौरान महेश अरोड़ा, सुरेश अरोड़ा, कमलेश अरोड़ा, राजाराम अरोड़ा, परमानंद अरोड़ा, ब्रह्मप्रकाश अरोड़ा, एडवोकेट राजेंद्र मोदी, दीनदयाल मोदी, बाबूलाल अरोड़ा, विजय कुमार मोदी, सुरेन्द्र अरोड़ा, शशिकांत मोदी, नोज शर्मा, महेश तंवर, सुभाष बरमेचा, महेश शर्मा, वीरेंद्र भोजक, रतन सेन, अशोक, प्रवीण प्रजापत, संजय दर्जी, दीपक भोजक, नवीन कड़ेल, अरविन्द सोनी, विनोद सेन, सुमनेश शर्मा , गणगौर शाखा अध्यक्ष खुशबू सोनी, पूजा शर्मा, किरण तिवाड़ी, नेहा प्रजापत, प्रमिला प्रजापत, सुमन जाट, चित्रा बागड़ा, अंजली, कनिका आदि मौजूद रहे।
TagsChuru कलेक्टर अभिषेक सुराणासुजानगढ़ रक्तदान शिविर शिरकतChuru Collector Abhishek Surana attended the Sujangarh blood donation campजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





