राजस्थान

Churu: सीईओ श्वेता कोचर ने डीएमसीएई की बैठक में दिए निर्देश

Tara Tandi
27 Jun 2025 12:55 PM IST
Churu: सीईओ श्वेता कोचर ने डीएमसीएई की बैठक में दिए निर्देश
x
Churu चूरू । जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशानुसार सीईओ श्वेता कोचर ने गुरुवार को डीएमसीएई (डिस्ट्रिक्ट मॉनीटरिंग कमेटी ऑन एक्सेसिबल इलेक्शन) की बैठक में निर्देश दिए।
सीईओ कोचर ने दिव्यांग मतदाता सुविधा प्रकोष्ठ नोडल अधिकारी को विशेष योग्यजनों को मतदान हेतु अधिक से अधिक जागरूक करने तथा वरिष्ठ नागरिक एवं विशेष योग्यजन मतदाताओं को आवश्यकतानुसार पोस्टल बैलेट की सुविधा प्रदान की करवाने, विशेष योग्यजन मतदाताओं को साईन लेंग्वेज, ब्रेल, ऑडियो - वीडियो संदेश एवं पोस्टर इत्यादि सामग्री के माध्यम से मतदान हेतु जागरूक करने, विशेष योग्यजन मतदाताओं की सहायता के लिए एनसीसी/ एनवाईके/ स्काउड गाइड इत्यादि वाॅलियन्टर्स की नियुक्ति करने एवं दिव्यांग मतदाताओं की फ्लेगिंग करवाने एवं दिव्यांग मतदाताओं से संबंधित विविध कार्य संपादित करने हेतु निर्देश दिए गए। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने भारत निर्वाचन आयोग के दिशा - निर्देशानुसार निर्वाचन प्रक्रिया में विशेष योग्यजनों की शत - प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु सुझाव आमंत्रित किए गए।
इस दौरान दिव्यांग मतदाता सुविधा प्रकोष्ठ नोडल अधिकारी(सान्याअवि उपनिदेशक) नगेन्द्र सिंह राठौड़, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ मनोज शर्मा, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग संयुक्त निदेशक नरेश कुमार, स्वीप काॅर्डिनेटर रमेश कुमार, अरूण टुहनिया सहित दिव्यांगों के क्षेत्र में कार्यरत स्वयंसेवी संस्था मधुर स्पेशल शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान की सचिव अंजू नेहरा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निजी सहायक पंकज कुमार स्वामी इत्यादि उपस्थित रहे।
Next Story