राजस्थान

Churu: सीडीईओ यादव ने स्कूलों का किया निरीक्षण

Admindelhi1
11 July 2024 12:31 PM IST
Churu: सीडीईओ यादव ने स्कूलों का किया निरीक्षण
x

चूरू: मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी चूरू जगबीर सिंह यादव ने बुधवार को यूनियन क्लब राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय संख्या 16 का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूलों में पोषाहार, पोर्टफोलियो फाइलों और कक्षाओं की समीक्षा की।

शिक्षकों की शैक्षिक स्थिति की जानकारी ली और गुणवत्ता में सुधार कर बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के निर्देश दिए। उन्होंने भामाशाह के कार्यों की सराहना भी की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य इन्द्रसिंह फगेड़िया सहित स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।

Next Story