राजस्थान
Churu: परिवादों के निस्तारण में बरतें संवेदनशीलता, अधिकारी आमजन को संतुष्ट करें : जिला कलेक्टर
Tara Tandi
17 April 2025 6:58 PM IST

x
Churu चूरू । जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा है कि अधिकारी आमजन के परिवादों के निस्तारण में संवेदनशीलता बरतें तथा आमजन को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के साथ संतुष्ट करें।
जिला कलक्टर सुराणा ने गुरुवार को डीओआईटी वीसी सभागार में जिला स्तरीय जनसुनवाई में जिलेभर से आमजन के अभाव-अभियोग सुने व अधिकारियों को परिवादों में समुचित कार्यवाही कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान मुख्य सचिव सुधांश पंत ने वीसी के जरिए जुड़कर प्रदेशभर से जनसुनवाई की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।
जिला कलक्टर सुराणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आमजन की समस्याओं को लेकर अत्यंत गंभीर हैं। इसलिए सरकार की मंशानुरूप जनसुनवाई में प्राप्त परिवादों का समयबद्ध निस्तारण हो। प्रकरणों में नियमानुसार कार्रवाई करें और फरियादियों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण से संतुष्ट करें। प्रकरणों के बेहतरीन निस्तारण के साथ हम सभी प्रयास करें कि सरकार की मंशानुरूप जनसुनवाई के उद्देश्य की शत प्रतिशत पूर्ति हो। उन्होंने कहा कि सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं के बारे में अधिकाधिक प्रचार-प्रसार कर आमजन को लाभान्वित करें। सरकार की मंशानुसार प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक लाभ पहुंचे।
उन्होंने कहा कि गर्मियों के मौसम को देखते हुए अभी से ही समुचित प्रबंधन करें। बिजली, पानी व चिकित्सा सहित व्यवस्थाएं बेहतरीन ढंग से प्रबंधित करें और आमजन को उत्कृष्ट सेवाओं का लाभ मिले।
जनसुनवाई में दिव्यांगों ने अपनी समस्या बताई, जिस पर जिला कलक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी दिव्यांगों से प्राप्त होने वाली शिकायतों व प्रकरणों का संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करें। खाद्य सुरक्षा योजना, पालनहार योजना सहित विभिन्न योजनाओं में दिव्यांगों के आवेदनों को प्राथमिकता से निस्तारित करें।
जन सुनवाई के दौरान पेयजल कनेक्शन, बिजली आपूर्ति, क्षतिग्रस्त पाइपलाइन, अतिक्रमण, रास्ते के विवाद, स्वच्छता, चूरू शहर मुख्यालय पर शौचालय बनवाने, पुजारियों के नाम रजिस्टर में दर्ज करने, सीवरेज पाइपलाइन टूटने, पंचायतों के पुनर्गठन पर आपत्तियां सहित कुल 40 प्रकरण प्राप्त हुए। प्रकरणों को लेकर जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को समुचित जांच करवाते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
एडीएम अर्पिता सोनी ने सतर्कता समिति में दर्ज प्रकरणों पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को समुचित निर्देश दिए।
इस दौरान सीईओ श्वेता कोचर, एएसपी डॉ कृष्णा सामरिया, डीएसओ साक्षी पुरी, कोषाधिकारी प्रवीण सिंघल, पीएचईडी प्रोजेक्ट एसई राममूर्ति, डिस्कॉम एसई आरपी वर्मा, सानिवि एसई पंकज यादव, पशुपालन संयुक्त निदेशक डॉ मदनलाल गहनोलिया, सीडीईओ गोविंद सिंह राठौड़, डीओआईटी एसीपी नरेश टुहानिया, नगरपरिषद आयुक्त अभिलाषा सिंह, आईसीडीएस उपनिदेशक डॉ नरेन्द्र शेखावत, बाल संरक्षण इकाई सहायक निदेशक सत्येन्द्र पाल वीर, उद्योग महाप्रबंधक उजाला, उद्यान उपनिदेशक डॉ धर्मवीर डूडी, कॉपरेटिव एमडी मदनलाल, रोजगार सहायक निदेशक वर्षा जानू सहित जिला स्तरीय अधिकारी तथा वीसी के जरिए सभी उपखंडों से उपखंड स्तरीय अधिकारी जुड़े रहे।
परिवादियों का संतुष्टि स्तर बेहतरीन हो
मुख्य सचिव सुधांश पंत ने प्रदेश स्तर से वीसी के जरिए जुड़कर जिला स्तरीय जनसुनवाई की समीक्षा की तथा सभी जिला कलक्टर व जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जनसुनवाई के दौरान आने वाले परिवादियों की समस्या के निस्तारण से उनका संतुष्टि स्तर बेहतरीन हो। अधिकारी जन समस्याओं को गंभीरता से लें तथा समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। जनसुनवाई में प्राप्त प्रकरणों का एनालिसिस करते हुए इफेक्टिव डिस्पोजल करें।
उन्होंने कहा कि सभी जिला कलक्टर, एसडीएम, जिला स्तरीय अधिकारी व उपखंड स्तरीय अधिकारी बेहतरीन सेवाओं के लिए मुस्तैद रहें। गर्मियों के मौसम को देखते हुए प्रोजेक्ट कार्य समय पर पूरें किए जाएं व आमजन को अच्छी सेवाएं मिलें।
TagsChuru परिवादों निस्तारणबरतें संवेदनशीलताअधिकारी आमजन संतुष्ट करेंजिला कलेक्टरChuru complaints should be resolvedbe sensitiveofficers should satisfy the common peopleDistrict Collectorजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





