राजस्थान

Churu: विभागीय कार्यों में बरतें त्वरितता, शिविरों का आमजन को मिले अधिकतम लाभ

Tara Tandi
30 Jun 2025 6:04 PM IST
Churu: विभागीय कार्यों में बरतें त्वरितता, शिविरों का आमजन को मिले अधिकतम लाभ
x
Churu चूरू । जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने सोमवार को डीओआईटी वीसी सभागार में आवश्यक सेवाओं, पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा अंतर्गत शिविरों व साप्ताहिक समीक्षा बैठक में अधिकारियों को विभागीय योजनाओं की समीक्षा करते हुए समुचित निर्देश दिए।
जिला कलक्टर सुराणा ने कहा कि अधिकारी अपने विभागीय कार्यों में त्वरितता बरतें ताकि पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा शिविरों का आमजन को अधिकतम लाभ मिले। यह शिविर प्रदेश सरकार का महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है। शिविरों में आने वाले लोगों को उनकी परिवेदनाएं सुनकर संतुष्ट करें तथा बेहतरीन सेवाओं का लाभ दें।
उन्होंने शिविरों में विभागीय प्रगति की समीक्षा करते हुए राजस्व, डिस्कॉम, पीएचईडी सहित सभी विभागों के अधिकारियों को अपेक्षित प्रगति अर्जित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी नियमित रूप से विभागीय कार्यों का एनालिसिस करें व टीम को प्रबंधित करते हुए गति दें।
उन्होंने जिले में हुई बरसात के दौरान शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव स्थितियों की जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
उन्होंने सभी उपखंड अधिकारियों से कहा कि उनके क्षेत्र में जल भराव के मध्यनजर तहसीलदार, नायब तहसीलदार, नगरनिकाय अधिकारी सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाएं। इसी के साथ मोटरें, पंप आदि सुचारू संचालित करवाते हुए पानी भराव को दुरूस्त करें।
उन्होंने फ्लैगशिप योजनाओं में प्रगति की समीक्षा करते हुए जिला रैंकिंग सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं में लक्षित समूह को अधिकाधिक जानकारी दें तथा विभिन्न आवेदनों का समयबद्ध ढंग से निस्तारण करते हुए रैंकिंग में अपेक्षित सुधार करें।
उन्होंने एनएफएसए आवेदनों का निस्तारण कर पेंडेंसी दूर करने, स्वामित्व योजना में मैप वन के प्रमाणीकरण, पीएम कुसुम योजना, लाडो प्रोत्साहन योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, ड्रोन दीदी, ऑनलाइन नामांतकरण, विभाजन व सीमाज्ञान आवेदनों सहित चिकित्सा, बिजली, पानी आदि आवश्यक सेवाओं व विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर विस्तृत निर्देश दिए।
एडीएम अर्पिता सोनी ने योजनाओं की समीक्षा कर निर्देश दिए।
सीईओ श्वेता कोचर ने विधायक व सांसद निधि से करवाए गए कार्यों में बकाया यूसी/सीसी भिजवाने तथा पंडित दीनदयाल अंत्योदय संबल पखवाड़ा अंतर्गत आयोजित शिविरों को लेकर विस्तृत चर्चा कर समुचित निर्देश दिए।
इस दौरान सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे तथा वीसी के जरिए सभी उपखंडों से उपखंड स्तरीय अधिकारी जुड़े रहे।
Next Story