राजस्थान
Churu: विकसित भारत युवा संसद 2025 कार्यक्रम हेतु आवेदन प्रारंभ
Tara Tandi
26 Feb 2025 6:11 PM IST

x
Churu चूरू । युवा कार्यक्रम विभाग, भारत सरकार द्वारा विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम के प्रथम चरण के तौर पर छात्र एवं गैर छात्र युवाओं से संस्थानिक स्तर पर आवेदन माई भारत पोर्टल www.mybharat.gov.in के माध्यम से प्रारंभ किए गए हैं।
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय से उपनिदेशक मंगल जाखड़ ने बताया कि चूरू, सीकर और झुंझुनू जिले के युवा माई भारत पोर्टल पर जिले की संबंधित इवेंट पर पंजीयन कर मेगा इवेंट अंतर्गत अपना 1 मिनिट का वीडियो "विकसित भारत से आप क्या समझते हैं", विषय पर अपलोड कर सकते हैं। वीडियो हिंदी अथवा अंग्रेजी भाषा में हो सकता है। आवेदक की आयु 01 फरवरी 2025 को 18 से 25 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।आवेदक संबंधित जिले का मूल निवासी होना चाहिए। प्रथम चरण की अंतिम तिथि 9 मार्च निर्धारित है।
उन्होंने बताया कि संस्थानिक स्तर से चयनित युवा नोडल जिला स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में संबंधित जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। नोडल जिला स्तर पर कार्यक्रम 08 मार्च के पश्चात लोहिया महाविद्यालय में निर्धारित विषय पर भौतिक तौर पर आयोजित किया जाएगा। उत्कृष्ट वक्ता एवं चयनित युवा राज्य स्तर पर विधानसभा में होने वाले युवा संसद एवं राष्ट्रीय स्तर पर संसद भवन में होने वाले कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे।
TagsChuru विकसित भारतयुवा संसद 2025 कार्यक्रमआवेदन प्रारंभChuru Developed IndiaYouth Parliament 2025 ProgramApplication Startedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





