राजस्थान

Churu: महाराणा प्रताप एवं गुरु वशिष्ठ पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित

Tara Tandi
24 July 2025 3:40 PM IST
Churu: महाराणा प्रताप एवं गुरु वशिष्ठ पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित
x
Churu चूरू । राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद, जयपुर द्वारा महाराणा प्रताप एवं गुरु वशिष्ठ पुरस्कार के लिए प्रदेशभर के प्रशिक्षको एवं उत्कृष्ट खिलाड़ियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2025 निर्धारित की गई है।
जिला खेल अधिकारी सीताराम प्रजापत ने बताया कि पुरस्कारों के लिए आवेदकों को राजस्थान का मूल निवासी होना अनिवार्य है। गुरु वशिष्ठ पुरस्कार के लिए वह प्रशिक्षक आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने अपने प्रशिक्षण में खिलाड़ियों को गत चार वर्षों के दौरान राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशिक्षित किया हो। महाराणा प्रताप पुरस्कार के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया हो। उन्होंने बताया कि आवेदन के साथ खेल प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा। आवेदन पत्र राजस्थान ओलंपिक संघ, राज्य खेल संघ, जिला खेल अधिकारी से सत्यापित करवाना अनिवार्य है। आवेदन पत्र वेबसाइट www.rssc.in से डाउनलोड किया जा सकता है।
Next Story