
x
Churu चूरू । जिला मुख्यालय स्थित सूचना केन्द्र में डीओआईटी संयुक्त निदेशक मनोज कुमार माहेश्वरी ने अपने माता-पिता स्व. सुशीला देवी व रामस्वरूप माहेश्वरी की स्मृति में एयर कंडीशनर भेंट किया। इस अवसर पर एपीआरओ मनीष कुमार, सहायक प्रशासनिक अधिकारी रामचंद्र गोयल, वरिष्ठ सहायक मंगेज सिंह, संजय गोयल, बजरंग मीणा, विजय रक्षक, सिंकदर खान आदि जनसंपर्ककर्मियों ने संयुक्त निदेशक माहेश्वरी का माला पहनाकर अभिनंदन किया।
एपीआरओ मनीष कुमार ने संयुक्त निदेशक मनोज माहेश्वरी का सहयोग व अनुकरणीय कार्य के लिए आभार प्रकट किया। जनसंपर्ककर्मियों ने डीओआईटी एसीपी नरेश टुहानिया, प्रोग्रामर राजेन्द्र प्रजापत, प्रेरक सहायक प्रोग्रामर अभिषेक सरोवा, सहायक प्रोग्रामर प्रमोद प्रजापत, सहायक प्रोग्रामर निर्मल कुमार, सहायक प्रोग्रामर गुरप्रीत लबाना का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर संयुक्त निदेशक मनोज कुमार माहेश्वरी ने कहा कि उनके माता-पिता की सेवा भावना से ही एक प्रयास किया है। संसाधनगत विकास में सहयोग से देश-प्रदेश की सेवा एक अच्छी पहल साबित होगी।
TagsChuru सूचना केंद्रएयर कंडीशनर भेंटChuru Information CenterAir Conditioner Giftजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





