राजस्थान
Churu : अवैध खनन व परिवहन पर कार्रवाई वैद्य ई-रवन्ना नहीं होने पर वाहन पर लगाया 1 लाख 11 हजार 200 रुपए जुर्माना
Tara Tandi
22 Jun 2024 7:08 PM IST
x
Churu चूरू । जिला कलक्टर पुष्पा सत्यानी के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनन एवं परिवहन गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए शनिवार को सहायक खनि अभियंता नौरंगलाल मेघवाल एवं छापर थानाधिकारी अमर सिंह के नेतृत्व में छापर थाना क्षेत्र में रणधीसर पुलिस चौकी के पास खनिज से भरे वाहनों की जांच की गई ।
सहायक खनि अभियंता नौरंगलाल मेघवाल ने बताया कि जाँच के दौरान मुर्रम से भरे एक डम्पर का वैद्य ई-रवन्ना नहीं होने पर वाहन पर 1 लाख 11 हजार 200 रुपए जुर्माना किया गया। जुर्माना जमा नहीं करवाने पर वाहन को पुलिस चौकी रणधीसर की सुपुर्दगी में खड़ा करवाया गया है। उन्होंने बताया कि अवैध खनन एवं परिवहन पर कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी।
कार्यवाही के दौरान खनि कार्यदेशक अर्जुनराम व एएसआई धर्म सिंह, कांस्टेबल दशरथ सिंह, रिछपाल सिंह व वाहन चालक प्रदीप सहित बॉर्डर होमगार्ड जवान भी साथ रहे।
TagsChuru अवैध खननपरिवहन कार्रवाईवैद्य ई-रवन्नावाहन लगाया 1 लाख 11हजार 200 रुपए जुर्मानाChuru illegal miningtransport actionvalid e-Ravanavehicle impounded1 lakh 11 thousand 200 rupees fine जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





