राजस्थान

अवैध संबंध के शक में चौकीदार की हत्या

Admin Delhi 1
9 Jun 2023 4:37 PM IST
अवैध संबंध के शक में चौकीदार की हत्या
x

भीलवाड़ा न्यूज़: प्रतापगढ़ के चौकीदार केलामेला निवासी हकरू पुत्र चमनलाल भील की बीती रात सुखदिया नगर में हुई हत्या का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया है. पुलिस ने सलामुद्दीन उर्फ कालू पुत्र बाबूखान नीलगर निवासी अंताली शंभूगढ़ हाल सुखाड़िया नगर को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने हकरू की हत्या करना कबूल किया है। इस हत्या के पीछे की संदिग्ध वजह अवैध संबंधों का सामने आया है।

सदर थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद मीणा ने बताया कि गुरुवार की सुबह सुखाड़िया नगर स्थित झोपड़ी में एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली. सीने पर पत्थर से वार कर युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने इस संबंध में तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी।

जांच में उसी मुहल्ले में रहने वाले सलामुद्दीन पर शक होने पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की. सलामुद्दीन ने पुलिस को बताया कि उसे मृतक हकरू और उसकी पत्नी के बीच अवैध संबंध का शक था। बुधवार की रात वह हकरू की कुटिया पर पहुंचा और सो रहे हकरू के सीने पर एक बड़ा पत्थर दे मारा। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने सलामुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया है। इधर, गुरुवार दोपहर पुलिस ने हकरू के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया.

Next Story