राजस्थान

Chittorgarh: पेट्रोल-डीजल को लेकर फैली खबरों का खंडन

Admindelhi1
26 March 2026 2:09 AM IST
Chittorgarh: पेट्रोल-डीजल को लेकर फैली खबरों का खंडन
x

चित्तौड़गढ़: इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव और युद्ध के चलते जहां कॉमर्शियल गैस पर प्रशासन ने रोक लगा दी है। वहीं घरेलू गैस सिलेंडरों में 10 किलो गैस की आपूर्ति की घोषणा की है। इसी बीच कई जिलों में पेट्रोल और डीजल कमी की अफवाहें तेजी से फैलने लगी है। बीती रात चित्तौड़गढ़ में भी ऐसी ही अफवाह चली और अचानक पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लम्बी कतारें देखने को मिली है। कई लोग घबराकर लम्बी लाइनों में रखकर पेट्रोल भराने पहुंचे वहीं प्रशासन का दावा है कि न तो पट्रोलियम पदार्थ और न ही रसोई गैस की कमी है। प्रशासन ने अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की बात की है। बहरहाल अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर युद्ध और तनाव को लेकर चल रही खबरों से पेट्रोल-डीजल कमी की चर्चाएं जोरों पर है।

डीएसओ ने बताया कि कुछ पेट्रोल पंप पर डीजल वाहनों में 300 लीटर की सीमा तक ही डीजल भरने और केन व डिब्बाें में डीजल नहीं देने की चर्चाएं हुई है। हालांकि इस संबंध में जिला रसद अधिकारी हितेश जोशी ने कहा कि प्रशासन की और से ऐसी कोई लिमिट निर्धारित नहीं है और आवश्यकता अनुसार सभी को ईंधन उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पर्याप्त मात्रा में जिले में ईंधन उपलब्ध है और लगातार सप्लाई जारी है। इसलिए आमजन से किसी भी प्रकार का तनाव नहीं लेने की अपील की है और कहा है कि अफवाहों पर ध्यान नहीं दें।

जिले में 130 पंप, सभी पर ईंधन

जानकारी के अनुसार चित्तौड़गढ़ जिले में करीब 130 पेट्रोल पंप संचालित है। प्रशासन के अनुसार सभी 130 पंपों पर पर्याप्त मात्रा में स्टॉक उपलब्ध है। इसके बावजूद कुछ लोग आवश्यकता से अधिक घबराहट के चलते ईंधन भरा रहे है। जिससे अनावश्यक भीड़ की स्थिति बन रही है।

Next Story