राजस्थान

Chittorgarh: गर्मी की छुट्टियों में रेलवे की बड़ी सौगात, स्पेशल ट्रेन शुरू

Admindelhi1
1 May 2026 9:48 AM IST
Chittorgarh: गर्मी की छुट्टियों में रेलवे की बड़ी सौगात, स्पेशल ट्रेन शुरू
x

चित्तौड़गढ़: गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने चित्तौड़गढ़ से होकर गुजरने वाली एक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल 3 मई को मदार-मडगांव वन-वे स्पेशल ट्रेन चलाएगा, जो चित्तौड़गढ़ स्टेशन पर रात 11:25 बजे पहुंचेगी।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 09607 मदार-मडगांव स्पेशल 03 मई रविवार को शाम 19.55 बजे मदार से चलेगी। यह ट्रेन रात 23.25 बजे चित्तौड़गढ़ पहुंचेगी और 23.30 बजे रवाना होगी। इसके बाद नीमच 00.30, मंदसौर 01.10 और रतलाम 03.50 बजे पहुंचेगी। मंगलवार सुबह 04.40 बजे यह ट्रेन मडगांव पहुंच जाएगी। उन्होंने बताया कि इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, एसी 3-टियर इकोनॉमी, स्लीपर और जनरल क्लास के कोच होंगे। रेलवे ने साफ किया है कि इस स्पेशल ट्रेन में बेडरोल की सुविधा उपलब्ध नहीं रहेगी। यात्रियों को अपना बेडरोल साथ लाना होगा।

चित्तौड़गढ़ से रवाना होने के बाद यह ट्रेन नीमच, मंदसौर, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वसई रोड, पनवेल, रत्नागिरी, कणकवली, सावंतवाड़ी रोड, थिविम होते हुए मडगांव तक जाएगी। कोकण रूट पर जाने वाले यात्रियों को इससे सीधी सुविधा मिलेगी। इसके अलावा 09481 वटवा-हावड़ा स्पेशल 01 मई शुक्रवार को वटवा से चलेगी। यह ट्रेन रतलाम रात 22.35 बजे और उज्जैन रात 00.35 बजे पहुंचेगी। चित्तौड़गढ़ में इसका ठहराव नहीं है। इस ट्रेन में स्लीपर और जनरल क्लास के कोच होंगे। रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि गर्मी में यात्रा की मांग को देखते हुए ये स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही हैं। यात्री आरक्षण करवा कर यात्रा कर सकते हैं।

Next Story