राजस्थान

Chittorgarh: पांच राज्यों की सफलता का श्रेय मोदी-शाह को: सीपी जोशी

Admindelhi1
5 May 2026 9:12 AM IST
Chittorgarh: पांच राज्यों की सफलता का श्रेय मोदी-शाह को: सीपी जोशी
x

चित्तौड़गढ़: चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व, प्रभावी नीतियों और जनता के विश्वास की जीत बताया है।

सांसद जोशी ने कहा कि यह विजय केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की सटीक रणनीति का भी परिणाम है। उन्होंने कहा कि इसी मजबूत नेतृत्व और रणनीतिक दृष्टिकोण के चलते पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल में लंबे समय से आमजन भय और प्रताड़ना का सामना कर रहे थे, लेकिन इस बार जनता ने डर को खत्म कर विश्वास के पक्ष में मतदान किया है। यही कारण है कि वहां भाजपा को बड़ा जनसमर्थन मिला है। सांसद जोशी ने इस प्रचंड जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को बधाई देते हुए वहां की जनता का भी आभार व्यक्त किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Next Story