राजस्थान

Chittorgarh: मीरा महोत्सव की तैयारी के संबंध में बैठक आयोजित 21 से 23 दिसंबर तक होगा आयोजन

Tara Tandi
18 Dec 2024 1:44 PM IST
Chittorgarh: मीरा महोत्सव की तैयारी के संबंध में बैठक आयोजित 21 से 23 दिसंबर तक होगा आयोजन
x
Chittorgarh चित्तौड़गढ़ । संत मीराबाई की 525 वीं जयंती के उपलक्ष में 21 से 23 दिसंबर तक चित्तौड़गढ़ किले पर आयोजित होने वाले मीरा महोत्सव की तैयारी के संबंध में बैठक बुधवार को जिला कलक्टर आलोक रंजन की अध्यक्षता में समिति कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में जिला कलक्टर ने किले पर ट्रैफिक व्यवस्था, साउंड, लाइट, स्टेज, बैठक व्यवस्था सुव्यवस्थित रखने एवं सर्दी से बचाव के आवश्यक उपाय करने के निर्देश दिए। उन्होंने महोत्सव में स्थानीय कलाकारों को भी प्रसूति के अवसर देने के निर्देश दिए। उन्होंने युवाओं को मीराबाई से जोड़ने हेतु सभी को प्रयास करने की बात कही। उन्होंने इस दौरान मीराबाई के जीवन से जुड़ी कलाकृतियां प्रदर्शित करने के निर्देश दिए।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर रामचंद्र खटीक, उपखंड अधिकारी बीनू देवल, यूआईटी सचिव कैलाश चंद्र गुर्जर, नगर परिषद आयुक्त रविन्द्र यादव, जिला उद्योग केंद्र महाप्रबंधक राहुल देव सिंह, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद दशोरा, मीरा स्मृति संस्थान के अध्यक्ष सत्यनारायण समाधानी सहित अधिकारी उपस्थित रहे।
Next Story