राजस्थान
Chittorgarh: टायर फटने के बाद केबिन से टकराया गैस टैंकर , टला बड़ा हादसा
Tara Tandi
22 Dec 2024 7:55 PM IST

x
Chittorgarh चित्तौड़गढ़: जिले में उदयपुर सिक्सलेन पर जयपुर जैसा गैस हादसा टल गया। भदेसर थाना इलाके में हाईवे पर एक गैस टैंकर का टायर फट गया, जिससे गैस टैंकर असंतुलित होकर चालक केबिन से टकरा गया। गनीमत रही कि गैस टैंकर पलटा नहीं और इसमें किसी प्रकार का छेद भी नहीं हुआ, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार, उदयपुर-चित्तौड़गढ़ सिक्सलेन पर भदेसर थाना इलाके के सुखवाडा गांव के पास बड़ा हादसा होते-होते बचा। गैस का टैंकर कांडला बंदरगाह से चंदेरिया जा रहा था। रास्ते में शनिवार की रात करीब 2 बजे गैस टैंकर का टायर फट गया। तेज आवाज सुनकर निकट स्थित होटल का स्टाफ सकते में आ गया।
होटल संचालक अकरम अली ने बताया कि देर रात अचानक जोर से धमाका हुआ। सबसे पहले होटल का गार्ड मौके पर पहुंचा और देखा कि गैस टैंकर का टायर फट गया था। इसके साथ ही गैस टैंकर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। टैंकर की केबिन मुड़कर टैंक से टकरा गई और क्षतिग्रस्त हो गई। होटल के स्टाफ ने चालक को बाहर निकाला।
इसके बाद हाईवे पर एनएचआई पेट्रोलिंग वाहन को मौके पर बुलाया गया और क्रेन भी मंगवाई गई। किसी तरह टैंकर को डिवाइडर से नीचे उतारा गया। टैंकर चालक देवीसिंह जोधपुर का रहने वाला था। उसने बताया कि गैस टैंकर कांडला पोर्ट से चंदेरिया प्लांट जा रहा था। सुबह तक टैंकर की कंपनी के दूसरे वाहन भी मौके पर पहुंचे। कंपनी के अधिकारियों से बात की है और उन्होंने बताया कि टैंकर को आगे ले जाने के लिए दूसरा गोड़ा (टैंकर के आगे का हिस्सा) आएगा, लेकिन रविवार शाम तक कोई वाहन मौके पर नहीं पहुंचा। होटल संचालक अकरम अली ने बताया कि अगर टैंकर पलटने या अन्य कारण से गैस रिसाव हो जाता तो यहां भी जयपुर जैसे हालात हो सकते थे।
TagsChittorgarh टायर फटनेबाद केबिनटकराया गैस टैंकरटला बड़ा हादसाChittorgarh: After tyre burstcabin collided with gas tankera major accident avertedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





