
x
Chittorgarh चित्तौड़गढ़ : आयुर्वेद विभाग चित्तौड़गढ एवं राष्ट्रीय आयुष मिशन के सयंक्त तत्वाधान में 13. से 22. दिसंबर 2025 तक अटल सामुदायिक भवन गांधीनगर, चितौड़गढ में निःशुल्क आयुर्वेद अंतरंग क्षारसुत्र शल्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
10 दिवसीय शिविर में मुख्य रूप से अर्श (मस्से) भगंदर (फिस्टुला) एवं फिशर के रोगियों का निःशुल्क ऑपरेशन किया जायेगा तथा शिविर में भर्ती होने वाली सभी रोगियों को भोजन, आवास एवं औषधियों की निःशुल्क व्यवस्था की जाएगी ।
शिविर में ऑपरेशन के अलावा बहिरंग विभाग में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा त्वचा रोगों, पांव की कील, सोरायसिस, साइटिका, एडी दर्द आदि बिमारियों का उपचार अग्निकर्म एवं जलौकावचरण विधि द्वारा किया जाएगा। शिविर में क्षारसूत्र विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. तरूण कुमार प्रमाणिक की टीम द्वारा अर्श, भगन्दर आदि गुदा रोगों का ऑपरेशन किया जायेगा तथा विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. शैलेन्द्र सिंह मण्डलोई, डॉ. सौरभ सिंह हाड़ा, डॉ. विरेन्द्र सिंह हाड़ा, डा. सरीता ए कुमार आदि के के द्वारा स्त्री रोगों, मधुमेह, पेट संबंधित रोग, चर्म रोग, सियाटीका आदि वातरोगों का उपचार बहिरंग विभाग में किया जाएगा ।
TagsChittorgarh निशुल्क चिकित्सा शिविर13 दिसंबरChittorgarh free medical campDecember 13जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





