राजस्थान

Chittorgarh: उद्घाटन समारोह में होंगे गणमान्य अतिथि, उद्घाटन बुधवार को

Admindelhi1
27 Jan 2026 9:17 PM IST
Chittorgarh: उद्घाटन समारोह में होंगे गणमान्य अतिथि, उद्घाटन बुधवार को
x
उद्घाटन के साथ शुरू होंगे विभिन्न स्पर्धा कार्यक्रम

चित्तौड़गढ़: पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की प्रेरणा से युवा कांग्रेस व एनएसयूआई, निम्बाहेड़ा-छोटीसादड़ी की और से उदय खेल महोत्सव 2026 के अंतर्गत क्रिकेट प्रतियोगिता की तैयारी अंतिम चरण में है। प्रतियोगिता के लिए कॉलेज ग्राउंड में तीन एवं जेके ग्राउंड में एक मैदान तैयार किया जा रहा है। प्रतियोगिता में निंबाहेड़ा-छोटीसादड़ी विधानसभा की 316 टीमों के 4424 खिलाड़ी अपने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करेंगे।

राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने इश्क़बाबाद रोड स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के खेल मैदान का निरीक्षण कर आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आंजना ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं युवाओं में अनुशासन, टीम भावना एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं तथा ऐसे आयोजनों से प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। निरीक्षण के दौरान पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अध्यक्ष सुभाषचन्द्र शारदा, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष भोपराज टांक, नगर कांग्रेस संगठन महासचिव रविप्रकाश सोनी आदि मौजूद रहे। इस आयोजन में निर्णायक की भूमिका निभाने वाले जगदीश समदानी, सोहनलाल मेघवाल, खुर्शीद अली खान, भगवानलाल मेघवाल, राधेश्याम तेली, लोकेश बुनकर, धनराज सोलंकी, रतनलाल खटीक एवं शांतिलाल किर इत्यादि शारीरिक शिक्षकों सहित युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई परिवार के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि उदय खेल महोत्सव 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाली इस क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन बुधवार को सुबह 10.15 बजे होगा। उद्घाटन समारोह में पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना, जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोदसिंह सिसोदिया, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष भैरूलाल चौधरी, चित्तौड़गढ़ प्रतापगढ़ अध्यक्ष सरस दुग्ध डेयरी बद्रीलाल जगपुरा, चित्तौड़गढ़ के निवर्तमान सभापति संदीप शर्मा, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजसिंह झाला, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव ललित बोरीवाल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव हनुमंत सिंह बोहेडा, कपासन ब्लाक कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष ममतेश शर्मा आदि अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

Next Story