राजस्थान
Chittorgarh: मुख्य सचिव ने वंदे गंगाजल अभियान एवं अंत्योदय संबल पखवाड़ा की समीक्षा की
Tara Tandi
18 July 2025 8:09 PM IST

x
Chittorgarh चित्तौड़गढ़ । प्रदेश के मुख्य सचिव सुधांश पंत ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वंदे गंगाजल अभियान एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय जन संबल पखवाड़ा के अंतर्गत राज्यभर में किए गए कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने इन अभियानों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिलों की सराहना की एवं संबंधित जिला कलेक्टर्स और टीमों को बधाई दी।
मुख्य सचिव ने कहा कि जिन जिलों ने अपेक्षित प्रगति नहीं की है, वे कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग कर शेष बचे लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करें। उन्होंने अभियान में भागीदारी निभा रहे 16 विभागों के समन्वय पर विशेष बल देते हुए टीम भावना से कार्य करने का आह्वान किया।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस बैठक में चित्तौड़गढ़ जिले से जिला कलक्टर आलोक रंजन, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक, एडीएम भू-अभिलेख रामचंद्र खटीक सहित विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान जिला कलक्टर आलोक रंजन ने मुख्य सचिव के साथ चित्तौड़गढ़ जिले में चलाए गए अभियानों की प्रगति, नवाचारों एवं जनसहभागिता से जुड़े पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की तथा भविष्य की रणनीतियों की भी जानकारी दी।
TagsChittorgarh मुख्य सचिववंदे गंगाजल अभियानअंत्योदय संबल पखवाड़ासमीक्षाChittorgarh Chief SecretaryVande Gangajal CampaignAntyodaya Sambal FortnightReviewजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





