राजस्थान
Chittorgarh: अफीम के पट्टे दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी का मामला दर्ज
Tara Tandi
13 March 2025 3:14 PM IST

x
Chittorgarh चित्तौड़गढ़: राजस्थान में चित्तौड़गढ़ शहर के सदर थाना में पुलिस ने मध्यप्रदेश के एक व्यक्ति के विरुद्ध अफीम पट्टा दिलवाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने गुरुवार को कहा कि जिले के बेंगू उपखंड क्षेत्र के ग्राम बाग पाछली खेड़ी निवासी नानालाल धाकड़ ने पुलिस को परिवाद दिया था कि उससे मध्यप्रदेश के नीमच जिले के ग्राम पीपलोन निवासी शम्भूलाल बैरागी ने सम्पर्क किया और नारकोटिक्स अधिकारियों से उसके संबंधों का हवाला देते हुए उसे कटा हुआ अफीम का पट्टा दिलवाने की बात कही। परिवाद में कहा कि इसके बदले में शंभूलाल बैरागी को पांच लाख रुपये देना तय हुआ जिसकी एवज में दो लाख रुपये अग्रिम लिये और शेष राशि पट्टा जारी होने पर देना था।
फर्जी तरह से नारकोटिक्स विभाग ने पट्टे जारी किए
परिवाद में कहा कि कुछ दिन बाद प्रार्थी के मोबाईल पर नारकोटिक्स सेल से एक मैसेज आया कि कार्रवाई प्रक्रिया में है। इसके बाद आरोपी ने उसे नारकोटिक्स विभाग के मुहर एवं किसी अधिकारी के दस्तखत किये कुछ कागज दिये जिसमें भी कार्रवाई प्रक्रिया में बताया गया। प्रार्थी ने उस पर विश्वास किया और अन्य लोगों को कटे हुए पट्टे दिलवाने के लिए उसे मिलवाया जिन्होंने भी उसे दो-दो लाख रुपये दिए।
इस प्रकार कुल 270 से अधिक व्यक्ति थे जिन्होंने उसे पैसे दिये और उनके भी मोबाईल पर इसी तरह के मैसेज आए लेकिन पट्टों की जब सूची आई तो उसमें कईयों के नाम नहीं थे। पुलिस ने परिवाद की जांच कर सोमवार को आरोपी के विरुद्ध धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। उल्लेखनीय है कि इसी तरह निम्बाहेड़ा में भी फर्जी तरह से नारकोटिक्स विभाग ने पट्टे जारी किये थे जिसमें दलाल, नम्बरदार, सरपंच एवं नारकोटिक्स अधिकारियों को आरोपी बनाकर पट्टा लेने वाले की गिरफ्तारी के साथ अन्य का आरोप पत्र न्यायालय में पेश किया था।
TagsChittorgarh अफीमपट्टे दिलानेकरोड़ों ठगीमामला दर्जChittorgarh opiumgetting leasecheating of crorescase registeredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





