राजस्थान
Chittorgarh: प्रेमी युगल का फंदे पर लटके मिले शव ,ग्रामीण में दहशत
Tara Tandi
16 March 2025 1:09 PM IST

x
Chittorgarh चित्तौड़गढ़: जिले के मंडफिया थाना क्षेत्र के रूपाजी का खेड़ा गांव में रविवार सुबह एक युवक और युवती का शव पेड़ से लटका मिला। दोनों ने एक ही साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
मंडफिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों की तलाशी ली। युवक के पास एक मोबाइल और पर्स मिला, जिसमें मिले दस्तावेजों से उसकी पहचान मंदसौर जिले के कमालपुर निवासी कमल (25) पुत्र परसराम माली के रूप में हुई। हालांकि, युवती की शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी। पुलिस ने युवक के परिवार को सूचना दे दी है, जिनके पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
जांच के दौरान युवक की जेब से एक पर्ची मिली, जिससे पता चला कि दोनों शनिवार को मंडफिया कस्बे के एक गेस्ट हाउस में रुके थे। इसके अलावा, पुलिस को उनके पास से मंदसौर से निंबाहेड़ा तक का ट्रेन टिकट भी मिला, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि वे ट्रेन से निंबाहेड़ा पहुंचे और फिर वहां से किसी तरह मंडफिया आए।
घटनास्थल मुख्य सड़क से करीब 200 मीटर अंदर जंगल में है। पुलिस के अनुसार, दोनों रात के समय पैदल ही वहां पहुंचे और एक ही साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती ने लाल साड़ी पहन रखी थी, जबकि युवक सामान्य कपड़ों में था।
पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव नीचे उतारे और उन्हें मंडफिया चिकित्सालय की मोर्चरी में भिजवा दिया। आत्महत्या के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम और जांच के बाद ही हो सकेगा। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या दोनों प्रेमी थे और किन परिस्थितियों में उन्होंने इतना बड़ा कदम
TagsChittorgarh प्रेमी युगल फंदेमिले शवग्रामीण दहशतChittorgarh Lovers hangedbodies foundvillagers in panicजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





