राजस्थान

Chittorgarh: देवरी क्षेत्र में एनएच किनारे 25 अनाधिकृत अतिक्रमण हटाए गए

Admindelhi1
16 July 2026 9:16 PM IST
Chittorgarh: देवरी क्षेत्र में एनएच किनारे 25 अनाधिकृत अतिक्रमण हटाए गए
x
देवरी क्षेत्र में एनएच पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

चित्तौड़गढ़: राजस्थान उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों की पालना में जिले के राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों से अनाधिकृत अतिक्रमण और अवैध पार्किंग हटाने के लिए संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। इसमें राष्ट्रीय राजमार्ग से 25 अनधिकृत अतिक्रमण हटाए गए। इसके लिए पुलिस ने क्विक रिस्पॉन्स टीम का गठन किया गया है।

पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में यह अभियान संचालित किया है। कैम्प रिजर्व पुलिस लाइन से क्यूआरटी टीम को एएसआई सुनील कुमार के नेतृत्व में तैनात किया गया है। टीम एनएचएआई, पीडब्ल्यूडी नेशनल हाईवे और आरएसआरएसडी के अधिकारियों के साथ समन्वय कर प्रतिदिन कानून-व्यवस्था बनाए रख रही है। संयुक्त टीम ने भीलवाड़ा-चित्तौड़गढ़ और चित्तौड़गढ़-उदयपुर राष्ट्रीय राजमार्गों सहित अन्य राज्य मार्गों पर चलाया जा रहा है। पूरे अभियान की निगरानी पुलिस उप अधीक्षक यातायात भूरा राम की और से की जा रही है। पुलिस व संबंधित विभागों ने गुरुवार को देवरी क्षेत्र से कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई में होड़ा चौराहा से चित्तौड़गढ़ शहर की ओर व भदेसर चौराहा, उदयपुर मार्ग की दिशा में आगे बढ़ाई गई। इस दौरान कुल 25 अनाधिकृत अतिक्रमण हटाए गए। कार्रवाई शांतिपूर्ण और निर्धारित प्रक्रिया के तहत पूरी की गई।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि भविष्य में अतिक्रमण रोकने के लिए होटल-ढाबों और सर्विस रोड के बीच 2.5 से 3 फीट गहरी सुरक्षा खाई (ट्रेंच) खोदी जा रही है। इससे वाहनों का अनधिकृत आवागमन और अतिक्रमण प्रभावी रूप से रोका जा सकेगा।

Next Story