राजस्थान
Chittaurgarh: गंगा संरक्षण हेतु वन विभाग सक्रिय, विभिन्न रेंजों में हुए जागरूकता कार्यक्रम
Tara Tandi
19 Jun 2025 1:45 PM IST

x
Chittaurgarh चित्तौड़गढ़ । राज्य सरकार के "वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान" के तहत जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा एवं पॉलीथिन मुक्त समाज हेतु जिले भर में विविध गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य वन संरक्षक सुनील चिद्री के मार्गदर्शन एवं उप वन संरक्षक राहुल झांझरिया के निर्देशन में वन विभाग चित्तौड़गढ़ की विभिन्न रेंजों में बुधवार को जागरूकता व संरचनात्मक कार्य किए गए।
बेगूं रेंज की ग्राम बागपुरा पंचायत डोराई, वन खंड राजगढ़ में एमपीटी (मल्टीपल पॉइंट टैंक) का लोकार्पण क्षेत्रीय वन अधिकारी दीपक जासू एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में किया गया। साथ ही एमजेएसए 2.0 के अंतर्गत निर्मित वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर (WHS) का उद्घाटन हुआ। ग्रामीणों को प्लास्टिक मुक्त वातावरण के लिए शपथ भी दिलाई गई एवं व्यापक पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विजयपुर रेंज में "वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान" के अंतर्गत भड़का वाला नाला पर निर्मित WHS का लोकार्पण किया गया। साथ ही पौधारोपण एवं हारसिंगार पौधों का वितरण किया गया।
कपासन रेंज में पंचायत प्रशासक की अध्यक्षता में ग्राम वन सुरक्षा समिति के सहयोग से नाबार्ड योजना के तहत निर्मित WHS का लोकार्पण किया गया। ग्रामीणों ने प्लास्टिक बहिष्कार का संकल्प लिया।
बोराव रेंज की गोपालपुरा नर्सरी में स्वच्छता अभियान के तहत सफाई कार्य किया गया। ग्राम धांगड़मऊ खुर्द में MJSA 2.0 फेस-I के अंतर्गत बने एनिकट (छोटी जल संरचना) का जनप्रतिनिधियों द्वारा लोकार्पण किया गया।
ग्राम उमरछा में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। जवादा रेंज के खेराड़ गांव की वन भूमि पर नाड़ी सफाई, मिट्टी हटाने, पौधारोपण एवं जल-संवर्धन हेतु जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। साथ ही सबरी आश्रम, आगरा नर्सरी के निकट नए वर्कशारोपण स्थल पर बीजारोपण व पौधारोपण कार्य का शुभारंभ किया गया।
अन्य रेंजों में भी इसी क्रम में जन भागीदारी के साथ विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें ग्रामवासियों की उत्साहजनक भागीदारी देखने को मिली।
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत यह पहल न केवल जल संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि पर्यावरणीय जागरूकता को ग्राम स्तर तक पहुँचाने का प्रयास भी है।
TagsChittaurgarh गंगा संरक्षणवन विभाग सक्रियविभिन्न रेंजोंजागरूकता कार्यक्रमChittaurgarh Ganga conservationforest department activevarious rangesawareness programsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia aewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





