राजस्थान

नीमकाथाना में हुआ चिंतन सम्मेलन

Admin Delhi 1
24 April 2023 7:52 AM GMT
नीमकाथाना में हुआ चिंतन सम्मेलन
x

सीकर न्यूज: नीमकाथाना नेहरू पार्क में आज राष्ट्र चिंतन समेलन का आयोजन संतों के सानिध्य में संपन्न हुआ। राष्ट्र चिंतन समेलन में राष्ट्र चिंतक पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ, गोगाडी धाम के संत बिहारी दास महाराज, साध्वी योग श्रीनाथ योगेश्वर महादेव पीठाधीश कार्यक्रम को संबोधित किया। पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ के नीमकाथाना पहुंचने पर कई लोगों द्वारा उनका स्वागत किया गया। पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ ने कहा कि हमारे समाज में बहादुर के साथ खड़े नहीं होते, आदत बन गई है।

उन्होंने कहा कि मप्र का कॉन्ट्रिब्यूशन पूरे देश में महान है। भारत की राज्य व्यवस्था को चित्रण से उकेरा। नंदलाल बोष वे नेतृत्व में राम मनोहर विहोर को चुना गया। पहले पेज पर ज्ञानवापी मस्जिद के ऊपर नंदी की तस्वीर लगी हुई है, अपने बाबा का इंतजार कर रहा है। महारानी अहिल्याबा होल्कर इंदौर में थी। उन्हें जब ज्ञात हुआ कि बनारस में महादेव की मूर्ति खंडित कर दी। वह बनारस पहुंची। उनक विजन क्या रहा होगा।

पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ ने कहा कि उस खंडित मूर्ति को स्थापित करने के साथ-साथ संदेश दिया कि हमारा विस्वास खंडित नहीं हुआ। वह भी काफी कुछ कर सकती थी। शास्त्रों क पढ़ने वाले यदि शस्त्र उठा लेते तो यहां कुछ भी बर्बाद नहीं होता। एक आदमी गुजरात से बनारस गया। वहां से चुनाव लड़ा, 240 साल के बाद अहिल्याबाई ने जो काम छोड़ा था उसे पूरा किया। उन्होंने कहा कि सनातनी समाज को स्टेच्यू ऑफ डिग्निटी की जरूरत है। 1968 तक यहां की हर खोज खबर इंग्लैंड भेजा था।

Next Story