राजस्थान

बाल कल्याण समिति अध्यक्ष ने विमंदित पुनर्वास गृह का किया औचक निरीक्षण

Shantanu Roy
28 April 2023 11:58 AM GMT
बाल कल्याण समिति अध्यक्ष ने विमंदित पुनर्वास गृह का किया औचक निरीक्षण
x
करौली। करौली शहर के चैतन्य सेवा संस्थान के विमंदित पुनर्वास ग्रह का बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अनिल शर्मा व सदस्य फजले अहमद ने निरीक्षण किया। संस्थान की सचिव प्रेमलता शर्मा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान संस्था के 64 बालक उपस्थित थे।
जिनसे बाल कल्याण समिति के अधिकारियों ने उनके खानपान, और रहने-सहने की जानकारी लेकर बच्चों से सवाल जवाब किए। इस दौरान बाल कल्याण समिति के अधिकारियों को संस्था की सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक मिली। इस अवसर पर रंजन कुमार आदि उपस्थित थे।
Next Story